Vikash Kumar

Generic placeholder image

कोरोना काल एवं बेमौसम बारिश की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद छत्तीसगढ़ में 12.80 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण किया गया। 12.09 लाख संग्राहकों द्वारा यह तेंदूपत्ता संग्रहण किया गया है, जिन्हें 512 करोड़ रूपये संग्रहण पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा। राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण के यह आंकड़े इसलिए भी उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी एवं खराब तेंदूपत्ता सीजन के कारण पूरे देश में तेंदूपत्ता के संग्रहण में 30-40 प्रतिशत की कमी आई है। छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना काल एवं मौसम की दिक्कत के बावजूद भी संग्राहकों से तेंदूपत्ता एवं अन्य लघु वनोपजों का क्रय कर रही है। इससे उन्हें रोजगार मिल रहा है एवं आय प्राप्त हो रही है।

30 May 2021 01:04PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

रायपुर, हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया रायपुर चैप्टर ने कोविड -19 : जनसंपर्क एवं मीडिया के समक्ष चुनौतियां और समाधान विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि बुरे वक्त को अच्छे वक्त में बदलने का कार्य केवल मीडिया ही कर सकता है। जनसंपर्क और मीडिया की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे के पूरक के रुप में कार्य करते है। व्यवस्था और आमजन के बीच सेतू का कार्य दोनों पर निर्भर रहता है । उन्होंने कहा कि बाजार की शक्ति से जनसंपर्क और मीडिया को बचाने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो यह अपना मूल उद्देश्य छोड़ सकता है। हमें ऐसे सत्य को खोजना है जो लोक हितकारी हो। समाचार पत्र पर बात रखते हुए कहा कि समाचार पत्रों को आमजन की भाषा कहा जाता है जिसको वह अपनी मुख्य भूमिका मानते है। हर पत्रकार को पत्रकारिता इतिहास जरूर पढ़ना चाहिए ताकि पत्रकारों में आदर्श पत्रकारिता की स्थापना हो सके। साथ ही हम सबको अपनी जड़ों की ओर लौटने की भी आवश्यकता है ताकि पत्रकारिता अपने मुख्य उद्देश्य जनकल्याण से लोगों को जोड़ सके।

30 May 2021 12:55PM,
by: Vikash Kumar