Vikash Kumar

Generic placeholder image

कोरोना महामारी के संकट काल में भी छत्तीसगढ़ राज्य के 03 शासकीय जिला अस्पतालों नारायणपुर, बीजापुर और कवर्धा को भारत सरकार द्वारा उत्कृष्टता स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित जिलों के मैदानी अधिकारियों को बधाई दी है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भरोसा जताया है कि ये अस्पताल आगे भी अपनी उत्कृष्टता बरकरार रखते हुए मरीजों की सेवा करेंगे। उन्होंने समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र हासिल करने वाले सभी अस्पतालों के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बीजापुर के जिला अस्पताल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र दिया गया है। इसी प्रकार जिला अस्पताल नारायणपुर और जिला अस्पताल कवर्धा को प्रसव सम्बन्धी उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए लक्ष्य सर्टिफिकेशन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

29 May 2021 12:58PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

सीबीआई ने एक सिक्योरिटी कंपनी से रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय खाद्य निगम भोपाल के चार अधिकारियों-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान सीबीआई को एक लॉकर भी बरामद हुआ है. जिसमें 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी, नोट गिनने वाली मशीन और 1 किलो से ज्यादा सोना बरामद हुआ है. महत्वपूर्ण बात यह है कि छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों को रिश्वत के लेनदेन से जुड़ी एक डायरी भी बरामद हुई है. जिसमें रिश्वत के लेनदेन का ब्यौरा दर्ज है. इस डायरी के बरामद होने के बाद भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. सीबीआई का आरंभिक तौर पर मानना है कि बड़े अधिकारियों के लिए रिश्वत की रकम छोटे ग्रेड का अधिकारी एकत्र करता था.

29 May 2021 11:57AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

रायपुर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो स्टेशन संवाद 90.8 एफएम द्वारा एप्रिशिएशन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर रहा है। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा कोरोना महामारी के दौरान इस बीमारी से बचाव में योग की भूमिका को और इसके उपयोग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऑनलाइन योग एप्रिशिएशन प्रोग्राम चल रहा है। यह कार्यक्रम 1अप्रैल से विश्व योग दिवस 21 जून तक चलेगा। जिसका उद्देश्य है सामान्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें कॉमन योग प्रोटोकॉल सिखाना है। इसके अंतर्गत आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रमाणित योग के शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 24 दिनों के इस मॉड्यूल का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हो रहा है। ऑनलाइन कोर्स पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा योगा के प्रचार प्रसार के लिए गांव-गांव में पोस्टर और सरपंचो को योगा की जानकारी दी जा रही है।

29 May 2021 11:18AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार 28 मई की सुबह से ही खनिज अधिकारियों की टीम राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लौह अयस्क के परिवहन में रॉयल्टी पर्ची के दुरुपयोग, ओवरलोडिंग, लम्पस फाइन और अन्य मामलों की जांच और ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। खनिज अधिकारियों की टीम ने लौह अयस्क परिवहन में लगे 105 वाहनों की जांच की है, जिसमें से 11 वाहनों को जब्त कर संबंधित इलाकों के थाने को सुपुर्द कर दिया गया है । जांच के दौरान बालोद जिले में भिलाई स्टील प्लांट को आवंटित खदान की लम्पस फाइन की जानकारी न मिलने के मामले में बीएसपी को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की टीम कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और रायपुर जिले में जगह-जगह जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

29 May 2021 10:22AM,
by: Vikash Kumar