दिल्ली में 7 जून तक सख्त तालाबंदी रहेगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी कुछ दिशानिर्देशों के साथ निर्माण और निर्माण इकाइयों को छोड़कर, जिन्हें सोमवार से फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। डीडीएमए के आदेश में कहा गया है, "डीडीएमए दिल्ली के एनसीटी क्षेत्र में व्यक्तियों की आवाजाही (आवश्यक गतिविधियों या सेवाओं को छोड़कर) पर, 7 जून को सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का विस्तार करने का निर्देश देता है।"
30 May 2021 07:22AM,by: Vikash Kumar
बाबा रामदेव के बयानों पर शुरू हुआ विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। इंडियन मेडिकल असोसिएशन पहले ही नाराजगी जताते हुए नोटिस भेज चुका है। वहीं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल असोसिएशन ने भी उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। दूसरी ओर डॉक्टरों ने एक जून को रामदेव के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
30 May 2021 07:22AM,by: Vikash Kumar
SBI ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है, SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में ट्वीट करते हुए बताया कि, 'कोरोना महामारी में अपने ग्राहकों का समर्थन करने के लिए SBI ने चेक और निकासी फॉर्म के माध्यम से गैर-घरेलू नकद निकासी की सीमा बढ़ा दी है.
30 May 2021 06:58AM,by: Vikash Kumar
भारत को कोरोना से जुड़ी रिसर्च में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। नागपुर की नेशनल इनवायरनमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इस्ट्यूट ने कोरोना टेस्ट का आसान तरीका ढूंढ लिया है। इससे 3 घंटे में ही RT-PCR जितने सटीक नतीजे मिलते हैं। NEERI ने इसे सलाइन गार्गल RT-PCR टेस्ट नाम दिया गया है। इसका मतलब है नमक के पानी से गरारे से कोरोना की जांच। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कल शनिवार को इसे अप्रूवल दे दिया है। NEERI ने कहा है कि वे देशभर में इस प्रोसेस से टेस्ट बढ़ाने के लिए लैब्स की मदद करेंगे।
30 May 2021 06:21AM,by: Vikash Kumar
जम्मू कश्मीर में अनंतनाग ज़िले के बिजबेरा में आतंकवादियों ने आम नागरिकों पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि आज शाम आतंकियों की गोलीबारी में दो लोगों को गोली लग गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को उसी वक्त मृत घोषित कर दिया गया.
30 May 2021 02:42AM,by: Vikash Kumar
छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को हुए सागर धनकड़ हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार की रिमांड बढ़ गई है। अदालत ने सुशील कुमार की पुलिस रिमांड 4 दिन और बढ़ाई है। दिल्ली पुलिस ने 7 दिन की और रिमांड की मांग की थी। पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में सुशील कुमार को पेश किया था।
30 May 2021 01:58AM,by: Vikash Kumar
सीतापुर जेल में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद सपा सांसद आजम व उनके बेटे अब्दुल्ला को यहां मेदांता अस्पताल में गत नौ मई को भर्ती कराया गया था। सप्ताह भर बाद आजम की स्थिति में सुधार नजर आ रहा था, लेकिन अचानक तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद से वह आईसीयू में है। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि सांसद के फेफड़ों में पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते चेस्ट इंफेक्शन पाया गया है।
30 May 2021 01:55AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




