जशपुर जिले के बगीचा और सन्ना ब्लॉक के पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं राजस्व अधिकारियों ने बगीचा एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन सभी का आरोप है कि कथित तौर पर बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर द्वारा सभी को आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
18 May 2021 08:28AM,by: Vikash Kumar
फाइजर की कोविड-19 के खिलाफ तैयार वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. यूरोपीय संघ के ड्रग रेग्युलेटर ने कहा है कि फाइजर की वैक्सीन को अब फ्रिज के तापमान में 1 महीने तक रखा जा सकता है. खास बात है कि इससे पहले यह समय सीमा केवल 5 दिनों की थी. वैक्सीन उम्मीदवारों के सामने आने के बाद से ही फाइजर खासी असरदार मानी जा रही थी, लेकिन उच्च तापमान और मुश्किल ट्रांसपोर्टेशन के जरिए इसका वितरण मुश्किल हो रहा था.
18 May 2021 07:30AM,by: Vikash Kumar
नारायणपुर जिले के उप जेल में कोरोना का विस्फोट हुआ है। दो कर्मचारी समेत 54 विचाराधीन कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी की कोरोना रिपोर्ट की पुष्टि होने से जेल में हड़कंप मच गया है। वहीं अब सभी बंदियों का जेल के अंदर ही इलाज किया जा रहा है। जेल अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है। चहीं जेल में कुल 154 कैदियों को रखा गया है।
18 May 2021 06:21AM,by: Vikash Kumar
अंबिकापुर - बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित उदयपुर के समीप रायपुर से गढ़वा जा रही यात्री बस आज तड़के सुबह में अनियंत्रत होकर 20 फिट गड्ढे में पलट गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। इस हादसे में बस में सवार 18 यात्रियों को चोटें आई है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर किया गया है।
18 May 2021 05:56AM,by: Vikash Kumar
चक्रवाती तूफान ताउते ने मुंबई में भारी तबाही मचाई और फिर बेहद तेज रफ्तार से गुजरात की ओर बढ़ चला। सोमवार को मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में बहुत तेज हवाएं और भारी बारिश हुई। तूफान के सामने जो कुछ भी आया, वह उसे अपनी चपेट में लेता गया। चक्रवाती तूफान की वजह से कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, जबकि लोकल ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इससे पहले, रविवार को केरल, कर्नाटक और गोवा में भी ताउते ने अच्छी-खासी तबाही मचाई थी और छह लोगों की जान भी चली गई थी। हालांकि, ताउते से निपटने के लिए राज्यों की पुलिस, एनडीआरएफ, सरकार पूरी तरह से तैयार है। कोरोनाकाल होने के चलते इस बार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। मंत्रालय ने कोविड अस्पतालों और ऑक्सीजन प्लांट्स पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात ताउते के कारण तटीय राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्रियों के अलावा दमन और दीव के उपराज्यपाल से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली।
18 May 2021 03:08AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



