18 May 2021
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादी द्वारा मंगलवार को कुटरू क्षेत्र के अंबेली गांव में IED ब्लास्ट किया गया। इस ब्लास्ट में चपेट में आकर नारायणपुर निवासी हेड कांस्टेबल कालेंद्र कुमार नायक शहीद हो गए। वहीं एक कांस्टेबल घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए कैंप के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शहीद जवान के शव को अभी जिला मुख्यालय नहीं लाया गया है। मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है। SDOP शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। जवान IED की चपेट में आ गए।
18 May 2021 05:44PM,by: Vikash Kumar
कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में सजा भुगत रहे जशपुर जिले के ग्राम बासेन निवासी बंदी नइहर साय का मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में उपचार के दौरान मृत्यु होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रदीप साहू को जांच हेतु दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
18 May 2021 04:16PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने बताया कि आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में जिला प्रशासन द्वारा एक आदेश जारी कर जिला अंर्तगत शो-रूम संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है ।
18 May 2021 04:16PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से प्रभार जिले बिलासपुर और गरियाबंद की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे जुड़ कर कोरोना महामारी से निपटने स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।
18 May 2021 04:16PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 6,477 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 153 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 11,250 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
18 May 2021 03:46PM,by: Vikash Kumar
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं की रिक्त सीट पर दिनांक 15 मई से 10 जून 2021 तक प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। कोण्डागांव विकासखण्ड में विगत सत्र में बेहतरीन अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के लिए विद्यालय आरंभ किया गया था एवं विकासखण्ड माकड़ी, फरसगांव, विश्रामपुरी तथा केशकाल में इस सत्र में नवीन विद्यालय आरंभ किये जा रहे हैं। इसके लिए आवेदक जिले के विकासखण्ड कोण्डागांव के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीट पर एवं अन्य चारों विकासखण्डों माकड़ी, फरसगांव, विश्रामपुरी, केशकाल में नवीन आरंभ किये जा रहे विद्यालयों में प्रवेश हेतु http://cgschool.in/saems/studentadmission में प्रत्येक स्कूल की प्रत्येक कक्षा की रिक्त सीट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी हेतु जिला शिक्षा अधिकारी (9425596717), जिला मिशन समन्वयक (9424291790), प्राचार्य कोण्डागांव (9981928574), प्राचार्य माकड़ी (9424296440), प्राचार्य बड़ेराजपुर (9893001472), प्राचार्य केशकाल (8871033647) एवं प्राचार्य फरसगांव (9755788728) से सम्पर्क कर सकते हैं।
18 May 2021 03:36PM,by: Vikash Kumar
देश इस वक्त कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में है. पिछले कई दिनों से रोज़ाना 4 हज़ार से ज्यादा कोरोना के मरीज़ों की जान जा रही है. यही वजह है कि वैक्सीन का मांग भी बढ़ने लगी है. कई राज्य सरकारें वैक्सीन की कमी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत बड़ी जनसंख्या वाला देश है और इतनी बड़ी आबादी का 2-3 महीने में वैक्सीनेशन करना मुमकिन नहीं है. अदार पूनावाला ने देश के वैक्सीनेशन पर दिया बड़ा बयान
18 May 2021 03:32PM,by: Vikash Kumar
देश इस वक्त कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में है. पिछले कई दिनों से रोज़ाना 4 हज़ार से ज्यादा कोरोना के मरीज़ों की जान जा रही है. यही वजह है कि वैक्सीन का मांग भी बढ़ने लगी है. कई राज्य सरकारें वैक्सीन की कमी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत बड़ी जनसंख्या वाला देश है और इतनी बड़ी आबादी का 2-3 महीने में वैक्सीनेशन करना मुमकिन नहीं है.
18 May 2021 03:14PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








