Vikash Kumar

Generic placeholder image

समुद्री तूफान टाउते गुजरात के तट पर पहुंच चुका है. अहमदाबाद में भारी बारिश शुरू हो गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि यहां पर इस समय 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. समुद्री चक्रवाती तूफान टाउते के खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था. चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए गुजरात के सीएम विजय रूपाणी गांधीनगर के स्टेट कंट्रोल रूम पहुंचे और कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तटीय जिलों समेत राज्य की स्थिति की समीक्षा की। समुद्री चक्रवाती तूफान टाउते की दस्‍तक से समुद्र में हलचल तेज हो गई है. सामान्‍य से बहुत ऊंची लहरे उठ रही हैं।

18 May 2021 02:07AM,
by: Vikash Kumar