आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने देश में कोरोना संकट को लेकर शनिवार को एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि कोरोना एक आपदा है जो कि मानवता के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व के सामने अपना उदाहरण रखना है, सारे भारत को एक समूह के नाते सारे भेद भूलकर सभी को एक टीम की तरह काम करना है।
15 May 2021 12:44PM,by: Vikash Kumar
हैदराबाद से 75 हजार को-वैक्सीन की खेप राजधानी रायपुर पहुंची है। आने वाले दिनों में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को को-वैक्सीन लगाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले आज एयर इंडिया की फ्लाइट से 6 लाख 44 हजार 410 वैक्सीन की खेप रायपुर पहुंची। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की दोनों की कोरोना वैक्सीन शामिल है। वहीं कल से यानी रविवार से एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगेगा।
15 May 2021 12:25PM,by: Vikash Kumar
चीन का जुरोंग रोवर सात महीने की अंतरिक्ष यात्रा, तीन महीने तक ऑर्बिट की परिक्रमा और आखिरी कठिन सात मिनट को पार कर शनिवार सुबह मंगल ग्रह की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया। चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने शनिवार सुबह इसकी पुष्टि की है। सीएनएसए ने बताया कि देश का पहला रोवर जुरोंग मंगल ग्रह पर सफलता पूर्वक लैंड कर गया है।
15 May 2021 12:18PM,by: Vikash Kumar
देश में कोरोना के हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक की. इसमें उन्होंने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और घर-घर जाकर कोविड टेस्ट किए जाने की बात कही. पीएम मोदी ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएं और आशा कार्यकर्ताओं से मिलकर कोविड की लड़ाई में तेजी लाई जाए.
15 May 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
ऑक्सीजन की कमी की वजह से कोरोना मरीजों की मौत के मामले में विपक्षी पार्टी गोवा फॉरवर्ड के नेता विजय सरदेसाई ने मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत के इस्तीफे की मांग की है. विजय सरदेसाई ने दावा किया है कि कल रात गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी की वजह से और 8 लोगों की मौत हो गई.
15 May 2021 10:24AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





