Vikash Kumar

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2021 के दौरान अब तक 4 लाख 76 हजार 631 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य के एक चौथाई से अधिक है। राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 71 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना-संकट के दौरान आर्थिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।  वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया है कि कोविड-19 की गाइडलाइन तथा आवश्यक सावधानियों का पालन करते हुए वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण द्रुत गति से जारी है। राज्य में अब तक संग्रहित मात्रा में से वनमण्डल बीजापुर में 40 हजार 239 मानक बोरा तथा सुकमा में 56 हजार 996 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण शामिल है। इसी तरह वनमण्डल दंतेवाड़ा में 10 हजार 252 मानक बोरा, जगदलपुर में 14 हजार 736 मानक बोरा, दक्षिण कोण्डागांव में 12 हजार 453 मानक बोरा तथा केशकाल में 17 हजार 255 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल नारायणपुर में 11 हजार 238 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 13 हजार 911 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 11 हजार 30 मानक बोरा तथा कांकेर में 20 हजार 167 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। 

14 May 2021 03:44PM,
by: Vikash Kumar