15 May 2021
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 7,664 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 219 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 11,475 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
15 May 2021 04:15PM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2020-21 में लाखों छात्रों को बिना मुख्य और सेमेस्टर परीक्षा के ही पास किया जाएगा. उत्तर प्रदेश शासन ने यह फैसला कोरोना महामारी के मद्देनजर लिया है. छात्रों को प्रमोट किए जाने का मानक तय करने के लिए शासन ने तीन कुलपतियों की एक कमेटी गठित की है. कमेटी द्वारा रिपोर्ट सौंपने के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. इस संबंध में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अब्दुल समद की ओर से आदेश जारी किया गया है. जिसके अनुसार कमेटी में लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि बरेली के कुलपति प्रो. कृष्णपाल सिंह शामिल हैं. कमेटी एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी.
15 May 2021 04:09PM,by: Vikash Kumar
वर्तमान में कोविड-19 महामारी के कारण न केवल सभी स्कूल बंद है बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के विद्यार्थी भी संपर्क केन्द्रों में जाकर अध्ययन नहीं कर पा रहे है। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक हो गया है कि सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर एक वर्चुअल स्कूल की स्थापना की जाये। अतः छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ वर्चुअल स्कूल की स्थापना की गयी है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए वर्चुअल स्कूल में शीघ्र प्रवेश प्रारंभ होगा।
15 May 2021 03:41PM,by: Thaneshwar sahu
केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति और स्थापना अधिकारी के सचिव श्रीनिवास आर. कटिकितला ने 20 आईएएस अफसरों की सूची जारी की है, जिसमें सभी आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग कई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के 1999 बैच के IAS अफसर सोनमणि बोरा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
15 May 2021 03:12PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





