गोवा में बीती रात ऑक्सीजन की कमी से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 15 और मरीजों की मौत हो गई. पिछले चार दिनों में 75 मरीजों की मौत हो चुकी है. ऑक्सीजन की कमी से लगातार हो रही मौतों पर राज्य सरकार ने अब एक्शन लिया है. जीएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए वहां 20 हजार लीटर ऑक्सीजन टैंक की स्थापना की जा रही है। गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन टैंक की स्थापना का काम शुरू कर दिया है
14 May 2021 03:27PM,by: Vikash Kumar
जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए एक बार फिर लॉक डाउन बढ़ाया जा रहा है। बलरामपुर, बिलासपुर के बाद अब जशपुर में भी 23 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जशपुर कलेक्टर महादेव कांवरे ने जिले में बेहद सख्त निर्देश के साथ लॉकडाउन को बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
14 May 2021 03:01PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारियों के मद्देनजर "मास्क पहनो छत्तीसगढ़" अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य की जनता को मास्क लगाने में हो रही लापरवाहियों के घातक परिणामों के बारे में जनता को अवगत कर उन्हें मास्क पहनने के लिए जागरूक करेंगे, प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन से आज दोपहर ढाई बजे छग युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने किया मास्क पहनो छत्तीसगढ़ का आगाज
14 May 2021 02:36PM,by: Vikash Kumar
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बॉर्डर सील कर के रखा है। यहां तक कि वहां से एंबुलेंस को राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। जिस पर तेलंगाना उच्च न्यायालय ने मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें पड़ोसी राज्यों से आने वाले मरीजों को प्रवेश देने से मना किया गया था।
14 May 2021 01:47PM,by: Vikash Kumar
आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने प्लाज्मा डोनेट करने की प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है. एक सप्ताह पहले बनाये 'यूनाइटेड बाई ब्लड' नामक पोर्टल को प्लाज्मा डोनेट करने वालों और पाने वालों के बीच आसानी से संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया गया है.
14 May 2021 01:26PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






