नदियों में शवों को बहाने की घटना सामने आने के बाद उन्नाव से भी भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। यहां गंगा नदी के किनारे ही लोगों ने शवों को रेत में दफना दिया। शुक्लागंज हाजीपुर के रौतापुर गंगा घाट पर रेती में कब्रगाह देख हर कोई चौंक गया है। कहा जा रहा है कि श्मशान घाट पर लकड़ियां कम पड़ने और महंगी मिलने के कारण लोगों ने हिंदू रीति-रिवाजों को छोड़कर शवों को दफनाना शुरू कर दिया है। रौतापुर घाट पर पिछले बीस दिनों से यही देखने को मिल रहा है।
14 May 2021 12:15PM,by: Vikash Kumar
जहां देश वैक्सीन की कमी और लोगों की मौत से जूझ रहा है वही कनाडा की कंपनी ने 24 घंटों में ही कोराना को खत्म करने का दावा किया है। कंपनी ने दावा किया है कि उनके द्वारा निर्मित दवा कोरोना मरीजों में 99.99 प्रतिशत कारगर है। कनाडा की एक कंपनी सैनोटाइज ने दावा किया है कि उसने नाक से डालने वाला ऐसा स्प्रे बनाया है जो कोरोना वायरस को मार सकता है।
14 May 2021 11:59AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में काेरोना मामलों को लेकर शुक्रवार को मीडिया से चर्चा की. साथ ही कोरोना से मृत लोगों को लेकर बड़ा ऐलान भी किया. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के नए मामले करीब 8500 पर पहुंच गया है. दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 12 फीसदी पर पहुंच गई है. पिछले 10 दिनों में दिल्ली में 10 हजार बेड खाली हो गए है.आइसीयू के बेड भरे हुए हैं. यानी गंभीर स्थिति वाले मरीजों की संख्या बनी हुई है. दिल्ली में जो कोरोना के मामले कम हो रहे है उसमें लॉकडाउन की भूमिका रही. दिल्ली वासियों के अनुशासनत्मक तरीके से हो पाई है.
14 May 2021 10:30AM,by: Vikash Kumar
कोरबा के सिपेट स्थित कोविड अस्पताल से भागने वाले बलात्कार के कैदी को पुलिस ने तत्पतरा दिखाते हुए फिर से पकड़कर कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पाली थाना क्षेत्र में आरोपी अपहरण और बलात्कार के मामले में जेल में बंद था। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उसकी तबियत ठीक नहीं था। कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसकी रिपोर्ट पाॅजीटीव आई लिहाजा उपचार हेतु उसे सिपेट में दाखिल कराया गया था। पिछले दिनों हुई बारिष के दौरान रात करीब 12 बजे वह मौका पाकर भाग गया था। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे दूसरे दिन कटघोरा थाना क्षेत्र से पकड़ लिया गया,जिसके खिलाफ अन्य धाराएं जोड़कर जरुरी कार्रवाई की जा रही है। सिपेट कोविड अस्पताल से भागने वाला कैदी गिरफ्तार
14 May 2021 10:30AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









