पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देने वाले बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हल्दिया में हमला हुआ। नंदीग्राम वोटों की घोषणा के बाद गुस्साए टीएमसी समर्थकों ने हल्दिया में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर पथराव किया। मतगणना केंद्र पर गुस्सा टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा और अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भी देखे गए। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा और दिलचस्प मुकाबला नंदीग्राम में हुआ। बंगाल चुनाव : शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी पर भीड़ ने किया पथराव
03 May 2021 02:24AM,by: Vikash Kumar
पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर की कोरोना रिपोर्ट 15 अप्रैल को पॉजिटिव आयी थी, उसके बाद पहले उनका इलाज घर में चल रहा था फिर उन्हे झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर उन्हे एयर लिफ्ट से भेापाल लाया गया था, जहां चिरायु अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे हैं। निधन की खबर सुनने के बाद पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीट कर उन्हेे श्रद्धांजलि दी है। पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर का कोरोना संक्रमण से निधन
02 May 2021 04:38PM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा लिखा, अगर हम सभी इससे बच गए तो, मुझे आशा है कि हम कर जाएंगे, तो एक बार याद रखिएगा कि हमने घर, जमीन, हथियार या गहनों के लिए लड़ाई नहीं की है। हमने कॉन्सर्ट के टिकट, फैंसी जगह, धर्म या राजनीति के लिए लड़ाई नहीं की है। हमने कंपनी में शेयर्स, किसी टेबल पर जगह के लिए लड़ाई नहीं की है। हमने बिजनेस क्लास टिकट या बीच के पास घर की चाबी के लिए लड़ाई नहीं की है। जब ये सबकुछ खत्म हो जाएगा तो याद रखना हमने हवा के लिए लड़ाई की है।
02 May 2021 03:50PM,by: Vikash Kumar
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला कुछ दिनों में लंदन से भारत लौटेंगे। पूनावाला ने कोविड-19 रोधी टीके के उत्पादन को लेकर उन पर बढ़े दबाव के बारे में बात की थी, जिसके बाद उन्होंने भारत लौटने की घोषणा की। पूनावाला ने एक ट्वीट किया, ब्रिटेन में अपने सभी साझेदारों और सभी पक्षों के साथ शानदार बैठक हुई। इस बीच यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पुणे में कोविशील्ड का उत्पादन पूरे जोर से चल रहा है। कुछ दिनों में लौटने पर मैं काम की समीक्षा करने के लिए उत्साहित हूं।
02 May 2021 02:58PM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत पर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को बधाई दी। महामारी के दौरान केंद्र सरकार बंगाल की जनता के कल्याण के लिए हर संभव मदद जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल के भाई और बहनों का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारी पार्टी को इतनी जीत दिलाई। भाजपा लगातार बंगाल की जनता की सेवा करती रहेगी। टीएमसी की जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट पर ममता बनर्जी को दी बधाई
02 May 2021 02:58PM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सबसे हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम के नतीजे पर विवाद शुरू हो गया है। भाजपा अमित मालवीय ने ट्वीट कर बीजेपी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी की जीत की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद विवाद शुरू हो गया है और टीएमसी ने जवाबी ट्वीट करते हुए कहा कि अभी मतगणना जारी है और इसपर कोई कयास नहीं लगाए जाएं।
02 May 2021 01:46PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





