Vikash Kumar

Generic placeholder image

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 30 अप्रैल की शाम जनता के नाम संदेश में कोरोना महामारी के विरुद्ध जारी जंग में मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से स्वीकृत कार्यों की जानकारी दी और नागरिकों से अपील की कि वे इस कोष में खुले दिल से अधिक से अधिक सहायता दे। मुख्यमंत्री के इस संदेश को कक्षा छठी में पढ़ने वाली 13 वर्ष की बालिका शैली जैन ने भी टेलीविजन के माध्यम से देखा और सुना। उसने उसी पहले अपने पापा ,दादा और परिवार के लोगों से कहा कि उन्हें भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और राशि दान करनी चाहिए। शनिवार को शैली अपने पापा चंदन जैन के साथ रायपुर के जयस्तंभ चौक के समीप बनाए गए वार रूम पहुंची। उन्होंने यहां कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन को मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की राशि का चेक सौंपा। कलेक्टर ने इस नन्हीं बालिका की दानशीलता और भावना की सराहना की और उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से धन्यवाद दिया।

02 May 2021 02:39AM,
by: Vikash Kumar