रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 15,902 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 229 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 12,508 । मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
01 May 2021 05:07PM,by: Vikash Kumar
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक-सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा बालोद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत की वर्चुअल उपस्थिति में आज जिला मुख्यालय नवीन टाउन हॉल वैक्सीनेशन सेंटर में 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह के ग्रामीण क्षेत्र के अंत्योदय कार्डधारी हितग्राहियों का कोविड-19 का टीकाकरण शुरू हुआ। इस अवसर पर बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा की अंत्योदय राशनकार्डधारी हितग्राही श्रीमती भगवंतीन चन्द्राकर को पहला टीका लगाया गया। मंत्री श्री भगत ने वर्चुअल माध्यम से हितग्राही श्रीमती भगवंतीन चन्द्राकर से बातचीत कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
01 May 2021 03:29PM,by: Vikash Kumar
गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर आज 1मई 2021 को (Permanent Project + Hunger relief activity + Knowledge for all) लायंस क्लब रायपुर विमेन के सदस्यों ला.कमलेश चावला(चार्टर सदस्य), ला.बीना अरोरा के आर्थिक सहयोग से 2 व सिख समाज के सहयोग से 1 Oxygen concentration machines कुल 3 मशीने (3 lit वाली)पंडरी गुरुद्वारे के सेवादारों को वैश्विक महामारी करोना से पीड़ित मरिजों के निशुल्क उपयोग हेतु सौंपी गई,पीडितजनों के लिए लगातार प्रतिदिन लंगर सेवा कराई जा रही है व गुरु तेग बहादुर जी से संबंधित साहित्यिक पुस्तकों का भी वितरण संगत में पधारे लोगों में किया गया।
01 May 2021 03:29PM,by: Vikash Kumar
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले पर सभी लोग कोरोना पाजिटिव हो गए है। खुद सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि 'मेरे भोपाल आवास 74 बंगले पर सभी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं, कुछ लोग अस्पताल में हैं और कुछ आवास पर ही क्वारंटाइन हैं। मुझे आप सबकी चिंता है। मैं आपके लिए सदैव सेवा में तत्पर हूं। अनावश्यक घर से ना निकलें स्वस्थ रहें अपने, अपनों के लिए। मास्क लगाएं, वैक्सीन लगवाएं, सुरक्षित रहें।'
01 May 2021 02:50PM,by: Vikash Kumar
रामानुजगंज में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष के लोगों का सर्वे करने के दौरान एक सहायक शिक्षक पर ग्रामीण ने कुल्हाड़ी से हमले का प्रयास किया। हमले में सहायक शिक्षक को हल्की चोटें आई हैं। विजय नगर चौकी में उसकी शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीण के विरुद्ध धारा 294, 506, 323 186, 353 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
01 May 2021 02:20PM,by: Vikash Kumar
बिलासपुर के संक्रमित रेलकर्मियों के लिए एक राहत पहुंचाने वाली खबर है। रेलवे केंद्रीय अस्पताल के उच्च निर्भरता वार्ड में 30 आइसीयू बोड की व्यवस्था की गई है। जल्द ही यहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा। रेलवे केंद्रीय अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए शुरुआत में सर्वसुविधायुक्त 75 बेड की व्यवस्था की गई थी। बढ़ते मरीजों को देखते हुए 20 अस्थाई बेड का इंतजाम और किया गया है।
01 May 2021 01:14PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






