देश के कई राज्यों में कल यानी शुक्रवार से मल्टीप्लेक्स खुल जाएंगे। इसी के साथ कई प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स, पीवीआर और सिनेपोलिस ने अपने स्क्रीन री-ओपन करने का एलान कर दिया है। संचालकों का कहना है कि पिक्चर के शौकीनों को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 50 फीसद क्षमता के साथ दोनों मल्टीप्लेक्स खोल दिए जाएंगे।
30 Jul 2021 10:35AM,by: Vikash Kumar
कोरोना टीकाकरण को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने लगातार दूसरे दिन वैक्सीन की एक और खेप जारी की है। इसके तहत 53 लाख से भी ज्यादा खुराकें शुक्रवार तक राज्यों को उपलब्ध हो जाएंगी। इनमें ज्यादातर कोविशील्ड वैक्सीन मौजूद है। इससे पहले बीते बुधवार को सरकार ने 1.20 करोड़ से अधिक खुराक की खेप जारी की थी।
30 Jul 2021 10:35AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को जाने-माने गीतकार और कवि जावेद अख्तर से तृणमूल कांग्रेस के स्लोगन "खेला होबे' पर गाना लिखने अनुरोध किया. जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने कल ममता बनर्जी से बातचीत की. बता दें कि ममता बनर्जी चार दिनों की दिल्ली यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की.
30 Jul 2021 10:35AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली हाई कोर्ट ने योग गुरु स्वामी रामदेव को एलोपैथी पर उनकी टिप्पणी के लिए नोटिस जारी किया। स्वामी रामदेव ने कोविड-19 मामलों के इलाज के तरीके को लेकर डॉक्टरों की आलोचना की थी। हाई कोर्ट ने रामदेव को एलोपैथी और एलोपैथिक डॉक्टरों के खिलाफ "गलत सूचना फैलाने" के लिए नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई 10 अगस्त को होने की संभावना है।
30 Jul 2021 10:27AM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन यानि के शुक्रवार को भारत ने अपनी झोली में एक और पदक डाल लिया है। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया।
30 Jul 2021 09:50AM,by: Vikash Kumar
विधानसभा में जनता कांग्रेस विधायक धर्मजीत सिंह ने शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों के प्रवेश लक्ष्य पर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि- शैक्षणिक सत्र 2019-20 , 2020-21 और 2021-22 में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत कितने बच्चों को प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है और अभी तक कितनों को प्रवेश दिया गया ? अल्पसंख्यक वर्ग के द्वारा संचालित निजी स्कूलों के लिए क्या RTE लागू होता है ? अगर हां तो क्यो ? अल्पसंख्यक वर्ग के लिए प्रदेश में कौन कौन से स्कूल संचालित है और यह स्कूल कहां-कहां चल रहे है और क्या इन स्कूलों में अल्पसंख्यक बच्चों को प्रवेश के लिए कितनी सीट आरक्षित है, अगर नहीं है तो क्यों ?
30 Jul 2021 08:01AM,by: Vikash Kumar
पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन भारत में बड़ी आतंक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों मसलन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए मंदिरों पर हमले की योजना बना रहे हैं। इस बारे में खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद जम्मू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि जम्मू को मंदिरों का शहर कहा जाता है। यहां रघुनाथ मंदिर, बावे लाली माता सहित सैकड़ों प्राचीन मंदिर हैं और रघुनाथ मंदिर पर पहले भी आतंकी हमला हो चुका है।
30 Jul 2021 07:25AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

