देश में कोरोना की तीसरी लहर आने का खतरा अभी बना हुआ है. पिछले लगातार तीन दिनों से 43 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं. शुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,230 नए कोरोना केस आए और 555 संक्रमितों की जान चली गई है. केरल में सबसे ज्यादा 22,064 नए मामले सामने आए. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 42,360 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 1315 एक्टिव केस बढ़ गए.
30 Jul 2021 05:31AM,by: Vikash Kumar
राजधानी रायपुर के महावीर नगर में नया कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। महावीर नगर में एक परिवार के दो लोग कोरोना वायरस के चिन्हित किए गए हैं। 2 मरीज मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने का प्रावधान है। महावीर नगर रायपुर जिले का 5वां कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमी है, इसका प्रसार ना हो इसलिए एक स्थान पर दो या इससे अधिक मरीज मिलने पर इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। रायपुर के महावीर नगर को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित
30 Jul 2021 03:59AM,by: Vikash Kumar
कटिहार में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां के मेयर शिवराज पासवान की मंदिर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीती रात बाइक सवार हमलावरों ने बेहद पास से उनके सीने में गोलियां मारी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता चल सका है। वारदात को उनके वार्ड संतोषी कालोनी में ही अंजाम दिया गया।
30 Jul 2021 03:58AM,by: Vikash Kumar
पेगासस जासूसी मामले को लेकर अभी विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। अब 500 से ज्यादा लोगों और संगठनों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को चिट्ठी लिख इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 500 से ज्यादा लोगों और ग्रुप ने सीजेआई एनवी रमन्ना से इजारयली फर्म एनएसओ से पेगास स्पाइवेयर की खरीदारी पर तुरंत रोक लगाने का आग्रह भी किया है।
30 Jul 2021 01:14AM,by: Vikash Kumar
त्रिपुरा के होटल में नजरबंद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की I-PAC टीम के 23 सदस्यों को कोर्ट ने बिना शर्त रिहाई का आदेश दिया। कोर्ट ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की ओर से मामले में दायर की गई दलील को भी खारिज कर दिया। बता दें कि प्रशांत किशोर की टीम के 23 लोगों के खिलाफ त्रिपुरा में डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी और उन्हें अगरतला के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया था।
30 Jul 2021 01:14AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

