प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीते एक वर्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने में कोरोना काल के दौरान शिक्षकों ने काफी मेहनत की है. पीएम मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के एक साल पूरा होने पर गुरूवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी शिक्षा नीति पर काफी काम हुआ है. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के जरिए नए भविष्य का निर्माण होगा.
29 Jul 2021 12:13PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में गहमा-गहमी के साथ ही हसी-ठहाकों का माहौल भी देखने को मिला. कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह प्रकरण खत्म होने के बाद गुरुवार को सदन के भीतर उस वक्त विपक्षी सदस्यों की टिप्पणी गूंज उठी जब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट पर जाकर बैठ गये. विपक्षी सदस्यों ने चुटकी भरे अन्दाज में कहा कि जय वीरू की जोड़ी. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी त्वरित जवाब देते हुये कहा कि जय वीरू की जोड़ी तो ठीक है, लेकिन पहले ये बताइये कि कालिया और सांभा कौन है?
29 Jul 2021 11:21AM,by: Vikash Kumar
सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने गोबर खरीदी केंद्रों से गोबर चोरी का मामला उठाया. मुद्दे पर चर्चा के दौरान हंसी-ठहाके के बीच सरकार ने माना कि चार गोबर ख़रीदी केंद्रों से गोबर चोरी होने और बहने की शिकायत आई है. आखिर में बात गौठानों के संचालन में पंचायतों के अधिकार के हनन तक पहुंची, जिस पर सत्ता पक्ष के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया.
29 Jul 2021 10:00AM,by: Vikash Kumar
रायपुर के हीरापुर में जर्जर हो चुकी पानी की टंकी को विस्फोट के साथ ढहा दिया गया। यह टंकी काफी जर्जर हालत में थी। इससे पानी की सप्लाई भी बंद की जा चुकी थी। टंकी की हालत को देखते हुए नगर निगम ने इसे तोड़ने का निर्णय लिया था। इस पर जिला प्रशासन के आदेश के बाद कार्रवाई की गई। ताश के पत्तों की तरह गिराई गई क्षतिग्रस्त एवं जर्जर पानी टंकी
29 Jul 2021 09:44AM,by: Vikash Kumar
संसद का मानसून सत्र का आज नौवां दिन है। पेगासस जासूसी मामले, कृषि कानूनों की वापसी और महंगाई को लेकर विपक्षी दलों का लगातार हंगामा जारी है। संसद में जारी गतिरोध को लेकर लोकसभा स्पीकर ने सांसदों को चेतावनी दी है। ओम बिरला ने कहा कि सांसद संसद की गरिमा का ख्याल रखें।
29 Jul 2021 09:30AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



