जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश हो रही है. इस बीच जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के एक गांव में बादल फट गया. जिले के सुदूर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने की घटना में 30 से अधिक लोग लापता हो गए. 8-9 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. घटना में अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.
28 Jul 2021 05:25AM,by: Vikash Kumar
"उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती की पार्टी बीएसपी का बड़ा एलान किया है. प्रयागराज में मीडिया से बातचीत करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीएसपी किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी. पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा है कि बीएसपी अकेले ही चुनाव लड़ेगी. उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव में बीएसपी छोटी या बड़ी किसी भी पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी.
27 Jul 2021 08:25PM,by: Vikash Kumar
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने कहा कि 2022 तक वायुसेना में 36 राफेल विमान शामिल कर लिये जायेंगे. वायुसेना प्रमुख ने कहा, “हमारा लक्ष्य 2022 है. यह एकदम निश्चित है. मैंने पहले भी इसका उल्लेख किया था. एक या दो विमानों को छोड़कर, कोविड संबंधी कारणों से थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन कुछ विमान समय से पहले आ रहे हैं.”
27 Jul 2021 08:25PM,by: Vikash Kumar
पूर्व गृह मंत्री बसवराज बोम्मई राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. येदियुरप्पा के सबसे करीबी माने जाने वाले और गृहमंत्री सीएम की कुर्सी संभालेंगे. बुधवार की सुबह 11:00 बजे राज्यपाल थावरचंद गहलोत बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. इसके बाद कैबिनेट का विस्तार होगा.
27 Jul 2021 08:24PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



