संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में आज पहली बार विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही पूरा प्रश्नकाल चलाया गया और मंत्रियों ने अनेक सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए. इससे पहले पिछले सप्ताह में और इस सप्ताह के शुरुआती दो दिन में विपक्ष के हंगामे के बीच पूरा प्रश्नकाल बाधित रहा था. मानसून सत्र : लोकसभा में हंगामे के बीच चला प्रश्नकाल
28 Jul 2021 02:00PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने शास्त्री चौक रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में महिलाओ से संबंधित प्रकरणों पर आज जन सुनवाई आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने नव नियुक्त सदस्यगण श्रीमती नीता विश्कर्मा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, सुश्री शशिकांता राठौर के साथ की। आज की सुनवाई में एक प्रकरण में अनावेदक अधिवक्ता के द्वारा बिना पढ़े लिखे आयोग के समक्ष आदेश पत्रक हस्ताक्षर करना और आवेदिका के ऊपर छेड़छाड़ बुरी नियत रखता है, अनावेदक व्यवसायिक कदाचरण का दोषी प्रतीत होता है। इसकी सुनवाई के बाद अध्यक्ष ने अनावेदक अधिवक्ता का लायसेंस निलंबित किये जाने की अनुशंसा उच्च न्यायालय बिलासपुर अधिवक्ता संघ और रायपुर अधिवक्ता संघ में आदेश पत्रक की प्रमाणित प्रतिलिपि एवं सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ एक पत्र लिखने के निर्देश दिए। जिससे अनावेदक इस तरह से किसी महिला को प्रताड़ित न कर सकें और अपने पेशे का दुरुपयोग कर बेईमानी ना कर सके, इस संबंध में आवेदिका को स्वतंत्रता दी गयी है कि वह थाने में मामला भी दर्ज करा सकती है।
28 Jul 2021 01:54PM,by: Vikash Kumar
रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने जरूर आ रही है। बीती रात ही मेकर्स ने सीरियल में सुनीता राय की एंट्री करवाई है। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही इस शो में अपूर्व अग्निहोत्री की वापसी भी करवाने वाले हैं। साथ ही ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि अपूर्व का किरदार डॉक्टर अद्वैत जल्द ही अनुपमा को प्रपोज भी करेगा। इन दावों पर अब प्रोडक्शन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अपूर्व अग्निहोत्री को मेकर्स ने कैमियो के लिए ही अप्रोच किया था और कुछ हफ्ते पहले ही शो से उनकी विदाई हुई है।
28 Jul 2021 01:28PM,by: Vikash Kumar
नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर आगामी 18 अगस्त तक रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि चारधाम यात्रा का प्रकरण राज्य सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और वहां से कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसलिए राज्य सरकार की यात्रा पर रोक जारी रखने के लिए कोर्ट में दी गई सहमति पर कोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को भी अगली तिथि तक बढ़ा दिया है। अब 18 अगस्त तक चारधाम यात्रा पर रोक रहेगी। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।
28 Jul 2021 12:54PM,by: Vikash Kumar
केरल में एक कैथोलिक गिरजाघर ने पांच या अधिक बच्चों वाले परिवारों के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की है। केरल के कोट्टायम जिले के पाला में कैथोलिक चर्च ने ऐलान किया है कि पांच या अधिक बच्चों वाले परिवारों आर्थिक मदद मिलेगी। यह कहते हुए कि 'बच्चे भगवान की ओर से एक उपहार हैं', चर्च के पाला बिशप मार जोसेफ कल्लारंगट द्वारा जारी पत्र में चार से अधिक बच्चों वाले परिवारों को वित्तीय और शैक्षिक सहायता सहित कई कल्याणकारी योजनाओं की सूची है।
28 Jul 2021 12:30PM,by: Vikash Kumar
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान हंगामा करने और पर्चे फेंकने वाले 10 विपक्षी सांसदों के खिलाफ सरकार की ओर से निलंबन प्रस्ताव लाया जा सकता है। सरकार की ओर से लोकसभा स्पीकर के समक्ष कांग्रेस नेता टीएन प्रतापन, हिबी एडन, गुरजीत सिंह आहूजा, बिट्टी, मणिकल टैगोर, दीपक बैज, एएम आरिफ और ज्योतिमणि समेत 10 लोगों के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। बुधवार को लोकसभा में एक बार फिर से पेगासस जासूसी कांड और किसान आंदोलन को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। यही नहीं इसी दौरान विपक्षी सांसदों ने पर्चे फाड़े प्लेकार्ड्स फेंक दिए। इसे लेकर सरकार ने नाराजगी जाहिर की है।
28 Jul 2021 12:30PM,by: Vikash Kumar
पेगासस जासूसी कांड, महंगाई और कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है। बुधवार को राहुल गांधी की अगुवाई में 14 दलों के सांसदों ने संंसद भवन से विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संसद में सरकार उनकी आवाज दबा रही है।
28 Jul 2021 11:43AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



