रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. वे अपने संबोधन में आतंकवाद सहित क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और इससे निपटने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. रक्षा मंत्री के ताजिकिस्तान के अपने समकक्ष कर्नल जनरल शेराली मिर्ज़ो से भी मिलने की उम्मीद है, ताकि द्विपक्षीय और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा सके.
28 Jul 2021 11:01AM,by: Vikash Kumar
केंद्र ने असम और मिजोरम की सीमा पर हुई हिंसा के आलोक में बुधवार को दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों एवं पुलिस महानिदेशकों की बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला असम-मिजोरम सीमा पर अचानक हिंसा बढ़ने के विषय पर चर्चा के लिए बुलायी गयी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। असम-मिजोरम सीमा पर सोमवार को हुई हिंसा में असम पुलिस के पांच कर्मी मारे गए।
28 Jul 2021 08:58AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राजनीतिक में काफी गहमा गहमी के बाद सदन में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह को क्लीन चिट मिल गया. विधायक बृहस्पति सिंह ने सदन के अंदर पूरी घटना पर माफी मांगी। विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा कही गई बात से किसी को दुख पहुचा तो खेद व्यक्त करता हूँ.
28 Jul 2021 08:11AM,by: Vikash Kumar
बसवराज बोम्मई ने 11 बजते ही मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलवाई. शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरुप्पा भी मौजूद रहे. इसके साथ ही बीजेपी के कई और बड़े केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.
28 Jul 2021 05:44AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। बाराबंकी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
28 Jul 2021 05:26AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



