भारत में COVID-19 के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाले दो मुख्य टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सिन के मिश्रण पर एक अध्ययन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने अपनी मंजूरी दे दी है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. सूत्रों का कहना है कि यह अध्ययन और इसके क्लिनिकल ट्रायल वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे.
11 Aug 2021 09:01AM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आज कहा कि हाईकोर्ट की इजाजत के बिना सासंदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले वापस नहीं लिए जाएंगे. कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकारें संबंधित हाईकोर्ट की इजाजत के बिना केस वापस नहीं ले सकेंगी. हाईकोर्ट हाल ही में केरल के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर भी फैसला देंगे. कोर्ट ने ये भी कहा कि सभी हाई कोर्ट के रजिस्टार जरनल अपने चीफ जस्टिस को सांसद और विधायकों के खिलाफ लंबित, निपटारे की जानकारी दें. सीबीआई कोर्ट और अन्य कोर्ट सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की सुनवाई जारी रखें. सासंदों, विधायकों के खिलाफ आपराधिक ट्रायल के जल्द निपटारे की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट स्पेशल बेंच का गठन करेगा.
11 Aug 2021 08:58AM,by: Vikash Kumar
प्रदेश में 2 अगस्त से स्कूल खुलने के बाद से एक बार फिर महज 10 दिनों में ही अलग-अलग जिलों से 43 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं अब पैरेंट्स की चिंता बढ़ गई हैं। माता - पिता कहना है कि स्कूलों में कोरोना से सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। बच्चों को सैनिटाइज किया जाना चाहिए। साथ ही उनमें कोरोना के प्रति जागरुकता फैलाई जानी चाहिए, जिससे बच्चें कोरोना की चपेट में आने से बच सकें।
11 Aug 2021 08:02AM,by: Vikash Kumar
प्रदेश में 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय में एवं उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
11 Aug 2021 07:38AM,by: Vikash Kumar
पूर्व सांसद मिनीमाता की 49वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मिनीमाता स्मृति दिवस समारोह का आयोजन 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे से न्यू राजेंद्र नगर रायपुर के गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मिनी माता स्मृति दिवस समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे।
11 Aug 2021 03:59AM,by: Vikash Kumar
बीजेपी ने बीएसपी से आए जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निकाल दिया है. जितेंद्र सिंह बबलू ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी ज्वाइन की थी. जिस पर बीजेपी की रीता बहुगुणा ने आपत्ति जताई थी. दरअसल, जितेंद्र सिंह बबलू पर रीता बहुगुणा के घर को जलाने का आरोप है. तब बबलू बीएसपी में थे और पिछले हफ्ते बीजेपी में शामिल हुए थे. अब बीजेपी ने रीता बहुगुणा की शिकायत पर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है. बीएसपी से आए जितेंद्र सिंह बबलू को बीजेपी ने पार्टी से निकाला
10 Aug 2021 06:46PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


