Vikash Kumar

Generic placeholder image

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अमेजन और फ्लिपकार्ट की उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा प्रतिस्पर्धा कानून के कथित उल्लंघन की प्रारंभिक जांच करने को चुनौती दी गई थी।जिसमें कहा गया था कि उन्हें कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिस्पर्धा-विरोधी गतिविधियों के लिए जांच का सामना करना होगा। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि जांच को चुनौती देना, आपराधिक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने से पहले नोटिस चाहने जैसा है। इसके साथ ही पीठ ने ई-कॉमर्स कंपनियों को सीसीआई की जांच में सहयोग करने के लिए कहा।

09 Aug 2021 06:33PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रैपिड पीसीआर टेस्ट फैसिलिटी सेटअप की गई है. संयुक्त अरब अमीरात ने हाल में अपने यहां आने वाले यात्रियों के लिए टेस्ट रिपोर्ट को अनिवार्य किया है. संयुक्त अरब अमीरात ने भारत से ट्रांजिट पैसेंजर्स ट्रैफिक पर प्रतिबंध हटा दिया है और 7 अगस्त से उड़ानें चेन्नई, कोच्चि, बेंगलुरु, त्रिवेंद्रम और नई दिल्ली जैसे शहरों से फिर से शुरू हो गई हैं. डिमांड को देखते हुए कई और उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है. यएई के लिए भारत से केवल ट्रांजिट पैसेंजर्स और संयुक्त अरब अमीरात के रेजिडेंट्स को यात्रा करने की अनुमति है.

09 Aug 2021 11:03AM,
by: Vikash Kumar