पेगासस जासूसी विवाद के बीच सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने एनएसओ समूह के साथ कोई लेन-देन नहीं किया है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उनसे सवाल किया गया था कि क्या सरकार ने एनएसओ ग्रुप टैक्नॉलोजीस के साथ कोई लेन-देन किया था। पेगासस जासूसी विवाद: संसद में सरकार का जाने जवाब
10 Aug 2021 02:42AM,by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार ने खेल पुरस्कार से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटा दिया। वहीं कर्नाटक में भी दो लोग एक जगह से राजीव गांधी का नाम हटाने के लिए अभियान चला रहे हैं। यह दोनों कर्नाटक के कोडागु जिले के रहने वाले हैं और नागरहोल में स्थित राजीव गांधी नेशनल पार्क का नाम बदलने के लिए ऑनलाइन पेटिशन साइन करा रहे हैं। इन दोनों के नाम हैं, नवीन माडप्पा और विनय कायपांडा। इन्होंने अपनी पेटिशन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, और सांसद प्रताप सिम्हा को टैग कर रखा है। इनका प्रस्ताव है कि नेशनल पार्क का नाम बदलकर फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के नाम पर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस कदम से इस जिले से ताल्लुक रखने वाले फील्ड मार्शल का सम्मान बढ़ेगा। जाने अब कहां, राजीव गांधी का नाम बदलने की उठी मांग
10 Aug 2021 02:42AM,by: Vikash Kumar
ब्रिटिश हाई कोर्ट ने सोमवार को नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने मंजूरी दे दी। यह फैसला नीरव मोदी के मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इसके साथ ही भगोड़े नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण की कोशिशों को झटका लगा है। पिछले महीने नीरव के वकील ने उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील दायर की थी। इसमें वकील ने तर्क दिया था कि अगर नीरव मोदी का भारत प्रत्यर्पण किया जाता है तो उसके मानसिक स्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। साथ ही उनमें सुसाइडल टेंडेंसी डेवलप हो सकती है। हालांकि मामले में भारत का पक्ष रख रही इंग्लैंड की क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस ने नीरव मोदी की आशंकाओं को निराधार बताते हुए जज से अपील निरस्त करने की मांग की थी।
10 Aug 2021 02:42AM,by: Vikash Kumar
देश में अब 9 ट्राइब्यूनल खत्म हो जाएंगे। इससे संबंधित विधेयक को सोमवार को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई। ट्राइब्यूनल रिफॉर्म बिल 2021 लोकसभा में 3 अगस्त को पास हो चुका है। इस विधेयक के जरिए जिन ट्राइब्यूनल्स को खत्म किया जा रहा है उनमें फिल्म सर्टिफिकेशन अपीली ट्रिब्यूनल भी शामिल है।
10 Aug 2021 02:41AM,by: Vikash Kumar
जलवायु परिवर्तन का संकट तेजी से बढ़ता जा रहा है। अगर अब भी नहीं संभले तो सबकुछ तबाह हो जाएगा। न जीवन बचेगा, न आजीविका और न ही प्राकृतिक आवास। यह चेतावनी पर्यावरण विशेषज्ञों ने सोमवार को पूरी दुनिया के लिए जारी की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जारी है और कोई भी सुरक्षित नहीं है। आईपीसीसी की ताजा रिपोर्ट में भारत को भी अलर्ट किया गया है। कहा गया है कि हिंद महासागर, दूसरे महासागर की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है। इसके साथ ही, वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भारत को लू और बाढ़ के खतरों का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार दो डिग्री तापमान बढ़ने पर भारत, चीन और रूस में गर्मी का प्रकोप बहुत बढ़ जाएगा।
10 Aug 2021 02:10AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली में टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा, ब्रॉन्ज विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, ब्रॉन्ज जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम, ब्रॉन्ज विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और सिल्वर मेडल विजेता रवि दहिया को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित सहित अन्य लोग मौजूद थे. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच ग्राहम रीड और इंडियन वुमने बॉक्सिंग टीम के हेड कोच राफेल बर्गमास्को का भी अभिनंदन किया गया.
10 Aug 2021 02:10AM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी के खिलाफ देश में वैक्सीनेशन की मुहिम जोर-शोर के साथ चल रही है. इस बीच, अब उन विदेशी लोगों को भी कोरोना वैक्सीन कोविन पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कर लगवाने की इजाजत दे दी गई है, जो भारत में रह रहे हैं. भारत सरकार की तरफ से सोमवार को यह कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में रह रहे विदेश नागरिकों को कोविन पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कर कोरोना वैक्सीन लगाने की इजाजत देने का फैसला किया है.
09 Aug 2021 06:34PM,by: Vikash Kumar
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा और समन्वय के लिए नया वैश्विक ढांचा बनाने पर ज़ोर दिया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे पीएम मोदी ने इसके लिए पांच सिद्धांतों का सूत्र भी दिया जो साझा समुद्री धरोहर के बेहतर इस्तेमाल, प्रबन्धन और विवाद निपटारे की व्यवस्था बनाने में सहायक होंगे. चर्चा के बाद सुरक्षा परिषद ने यूएन के सदस्य देशों से समुद्री सुरक्षा सम्बन्धी उन प्रस्ताव को लागू करने का आग्रह किया जो काफी समय से लंबित हैं. वहीं चीन के अड़ंगे के कारण निष्कर्ष दस्तावेज लाने में कुछ देरी भले ही हुई हो लेकिन भारतीय पहल पर इसका भी रास्ता निकला.
09 Aug 2021 06:33PM,by: Vikash Kumar
जंतर-मंतर पर रविवार आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी के वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, मामले में पूर्व भाजपा प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस अश्विनी उपाध्याय को गिरफ्तार कर सकती है।
09 Aug 2021 06:33PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

