रांची के एक होटल से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ. पुलिस ने दावा किया कि वो तीन लोग होर्स ट्रेडिंग में शामिल हैं और लंबे समय से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. उस गिरफ्तारी के बाद ही JMM की तरफ से बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए गए. झारखंड: 'सरकार बदलने के लिए मंत्री पद का ऑफर मिला'
25 Jul 2021 02:44PM,by: Vikash Kumar
ब्राह्मण वोटरों को लेकर यूपी में राजनैतिक संग्राम छिड़ गया है. होड़ मची है पंडितों का असली शुभचिंतक बनने और बताने की. अब समाजवादी पार्टी ने भी ब्राह्मणों को अपना बनाने के लिए लंबी चौड़ी प्लानिंग कर ली है. अगले महीने से पार्टी हर ज़िले में ब्राह्मण सम्मेलन करेगी. जिसका नाम बाद में तय होगा. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जाति के नाम पर कोई राजनैतिक कार्यक्रम करने पर रोक लगा रखी है. इसीलिए बीएसपी ने भी अपने ब्राह्मण सम्मेलन को प्रबुद्ध सम्मेलन का नाम दिया है.
25 Jul 2021 02:29PM,by: Vikash Kumar
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा हुआ है. सांग्ला घाटी में पुल टूटने की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई है. किन्नौर जिले के एसपी साजू राम राणा ने कहा कि नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हुए हैं. इस घटना में बटसेरी पुल टूट गया. एसपी ने कहा कि रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है.
25 Jul 2021 02:02PM,by: Vikash Kumar
भारत की स्टार महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी प्रतिद्वंदी हर्नांडिज गार्सिया को 4-1 से हरा दिया। वहीं टेबल टेनिस की महिला एकल स्पर्धा में मनिका बत्रा ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने इस दौरान कड़े मुकाबले में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का को हराया। हालांकि एक बार वह अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ कमजोर दिख रही थीं लेकिन बाद में जबरदस्त वापसी करते हुए उन्हें शानादर जीत दर्ज की।
25 Jul 2021 10:27AM,by: Vikash Kumar
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27 जुलाई को भारत आ रहे हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात होगी। उनकी यह यात्रा कई मायनों में अहम है। अमेरिका के विदेश की यात्रा से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि आतंकवाद के वित्त पोषण और सुरक्षित पनाहगाहों के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाने की जरूरत पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत होगी।
25 Jul 2021 10:05AM,by: Vikash Kumar
क्राइम ब्रांच की टीम के सामने शिल्पा शेट्टी ने क्या क्या खुलासे किए अब इसकी जानकारी सामने आई है. मुंबई पुलिस के स्टेटमेंट के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने पोर्नोग्राफी केस में अपनी भागीदारी होने से मना किया है. शिल्पा का कहना है कि वे इस रैकेट से किसी भी तरह से जुड़ी हुई नहीं हैं.
25 Jul 2021 09:09AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

