भारत के दवा नियामक द्वारा मॉडर्न की कोविड -19 वैक्सीन को प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने के लगभग एक महीने बाद अधिकारियों ने फाइजर वैक्सीन के बारे में सकारात्मक बयान जारी किए हैं। इनमें से किसी का भी अभी तक भारत में उपयोग नहीं किया जा रहा है। देश भर में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान में इन टीकों को कब शामिल किया जाएगा, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है।
25 Jul 2021 03:28AM,by: Vikash Kumar
पॉर्न फिल्म केस में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ शिकंजा कसता ही चला जा रहा है। पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर सकती है। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी, वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित मामलों की जांच करने के लिए 26 जुलाई के बाद कभी भी धन शोधन निवारण अधिनियम और फेमा के तहत कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है।
25 Jul 2021 03:28AM,by: Vikash Kumar
पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर का राग अलापा है। चीनी नागरिकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर घिरे पाकिस्तान ने इस बार अपने सदाबहार दोस्त चीन के साथ बैठक के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने का शनिवार को संकल्प लिया। साथ ही पाकिस्तान में चीन के नौ इंजीनियरों की आतकंवादी हमले में मौत की घटना की संयुक्त जांच कराने तथा कश्मीर मुद्दा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
25 Jul 2021 03:28AM,by: Vikash Kumar
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. हालांकि फिलहाल आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है. रविवार को सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ और सुरक्षाबलों के घेरे में आतंकियों के घिरे होने की सूचना है. कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलोंं ने दो आतंकियों को घेर लिया है.
25 Jul 2021 03:27AM,by: Vikash Kumar
भारतीय शटर पीवी सिंधु ने अपने ओलंपिक अभियान का शानदार आगाज किया है. ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में सिंधु ने इजरायल की सेनिया पोलिकारपोवा को आसानी से 21-7, 21-10 से हराया. महिला सिंगल्स में भारत की इकलौती चुनौती सिंधु ने महज 29 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया. सिंधु का अगला मुकाबला हॉन्गकॉन्ग की च्युंग एनगान यी से 27 जुलाई को होगा.
25 Jul 2021 03:27AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल राज्य परिवहन विभाग ने वीआईपी और आपातकालीन अधिकारियों की एक नई सूची जारी की है जो अपने वाहनों के ऊपर बत्ती का उपयोग कर सकते हैं वहीं इस सूची से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और कलकत्ता उच्च न्यायालय समेत मुख्य न्यायाधीश को बाहर कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने 2017 में आपातकालीन और आपदा प्रबंधन कर्तव्यों में शामिल लोगों के अलावा वीवीआईपी के लिए सभी प्रकार की बीकन लाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बीकन लाइट का उपयोग करना जारी रखा क्योंकि राज्य ने उसी वर्ष अधिसूचना जारी नहीं की थी.
25 Jul 2021 01:55AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


