Vikash Kumar

Generic placeholder image

पिछले कई महीनों से विवादों में रही कांग्रेस ने ये दिखाने की कोशिश की कि अब सबकुछ ठीक हो चुका है. हालांकि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की चाय पार्टी से पहले जो कुछ भी हुआ उसे जानने के बाद अभी भी कांग्रेस के अंदर के मतभेद पूरी तरह से खत्‍म होते दिखाई नहीं पड़ते हैं. कैप्‍टन ने सभी बात को दरकिनार कर सिद्धू को चाय पार्टी पर मुलाकात के लिए बुलाया. कैप्‍टन की चाय पार्टी के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच की दूरी साफ दिखाई दी. पार्टी की शुरुआत में ही दोनों के बीच उस समय मतभेद साफ दिखाई दिए जब पंजाब भवन से नवजोत सिंह सिद्धू , कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से मिले बिना ही चले गए. इस बात की जानकारी जैसे ही प्रियंका गांधी को लगी उन्‍होंने फोन कर सिद्धू को वापस पंजाब भवन पहुंचने को कहा.

24 Jul 2021 06:33AM,
by: Vikash Kumar