बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जल्दी ही बड़े पर्दे पर कॉमेडी फिल्म 'हंगामा 2’ के जरिए दोबारा कमबैक करने को तैयार है. कुछ देर पहले ही फिल्म के मेकर्स ने इसका टाइटल ट्रैक 'हंगामा हो गया' रिलीज किया है. इस गाने में शिल्पा को जबरदस्ट ठुमके लगाते दिखाई दे रही हैं. शिल्पा का अंदाज देख फैंस उनपर लट्टू हो गए हैं. कुछ दिन पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था. जिसमें शिल्पा शेट्टी जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी क साथ नजर आ रही हैं.
21 Jul 2021 11:20AM,by: Vikash Kumar
महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि श्रीलंका की मौजूदा क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में भूल गई है कि जीत कैसे दर्ज की जाती है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश में इस समय खेल मुश्किल हालात से गुजर रहा है. श्रीलंका की टीम नए कप्तान दासुन शनाका की अगुआई में मंगलवार को भारत के खिलाफ नौ विकेट पर 275 रन के स्कोर का बचाव करने में विफल रही. भारत ने सात विकेट पर 193 रन गंवाने के बावजूद तीन विकेट और पांच गेंद शेष रहते जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है.
21 Jul 2021 11:20AM,by: Vikash Kumar
पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से लद्दाख में भारत के साथ जारी तनातनी के बीच चीनी सेना ने उत्तराखंड के बाराहोटी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है. हाल ही में इस इलाके में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक टुकड़ी को सक्रिय देखा गया.
21 Jul 2021 11:20AM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 28 फीसदी करने का ऑर्डर जारी किया है. यह आदेश 1 जुलाई 2021 से लागू होगा. वित्त मंत्रालय ने बताया है कि यह ऑर्डर रेलवे कर्मचारियों और सशस्त्र बलों के कर्मियों पर लागू नहीं होगा. इसके लिए संबंधित मंत्रालय अलग से आदेश जारी करेंगे. बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए को 17 से बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया है. इस बढ़ोतरी में पिछली तीन अतिरिक्त किस्तें शामिल हैं. हालांकि, पिछले साल की शुरुआत से 30 जून 2021 तक यह 17 फीसदी पर रहेगा.
21 Jul 2021 11:20AM,by: Vikash Kumar
देशभर में इस्लाम धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आ रहे हैं. इसी बीच राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत और पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाईयां देकर एक दूसरे के साथ खुशियां बंटी. इस दौरान दोनों देश के जवान कोविड-19 नियमों का पालन करते नजर आए.
21 Jul 2021 11:19AM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए सीमा पार से ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। जम्मू में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिया है। एक बार फिर से जम्मू के सतवारी इलाके में संदिग्ध ड्रोन देखा गया है। वहीं अभी इलाके में तलाशी अभियान जारी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर: फिर दिखा सतवारी में ड्रोन, इलाके में मचा हड़कंप
21 Jul 2021 09:30AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


