Vikash Kumar

Generic placeholder image

बड़े स्तर पर हैकिंग और जासूसी के आरोप लगने के बाद पेगासस स्पायवेयर एक बार फिर विवादों में है. इस बीच फ्रांस ने पेगासस स्पायवेयर हैंकिंग केस पर जांच के लिए कमिटी बना दी है. दरअसल, फ्रांस की संस्था Forbidden Stories और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मिलकर खुलासा किया है कि इजरायली कंपनी NSO के स्पाइवेयर पेगासस के जरिए दुनिया भर की सरकारें पत्रकारों, कानूनविदों, नेताओं और यहां तक कि नेताओं के रिश्तेदारों की जासूसी करा रही हैं. इस जांच को 'पेगासस प्रोजेक्ट' नाम दिया गया है. निगरानी वाली लिस्ट में 50 हजार लोगों के नाम हैं. जो पहली लिस्ट पत्रकारों की निकली है जिसमें 40 भारतीय नाम हैं. फ्रांस ने शुरू की पेगासस जासूसी मामले की जांच

21 Jul 2021 09:29AM,
by: Vikash Kumar