आदिकाल से जब युद्ध अपने से साम्रज्यवादिता के लिए अपरिहार्य हुआ करता था तब युद्ध मे अनेक प्रकार के अस्त्र शस्त्र भी हुआ करते थे। तीर कमान,तलवार, गदा,चक्र जैसे सामान्य अस्त्र शस्त्र तो थे ही एक विशिष्ट प्रकार का भी अस्त्र शस्त्र हुआ करता था जिसे भाला कहा जाता है। अगर आप महाभारत काल मे जाए तो धर्मराज युधिष्ठिर को उत्कृष्ट भाला प्रयोगक माना जाता है। गुरु द्रोण ने युधिष्ठिर को भाला का सर्वश्रेष्ठ शिष्य बताया था। महाभारत युद्ध मे शल्य को युधिष्ठिर ने भाले से ही मारा था।युग बीता देश, लुटेरे आक्रमणकारियों के लुटेरेपन का शिकार हुआ। देश के राजा महाराजाओं के प्रतिद्वंद्विता औऱ देसी गद्दारो के चलते गुलाम , मुगल काबिज़ हुए। मुगलो को महाराणा प्रताप ने अपने भाले की नोंक पर उन्होंने मानसिंह की ग़द्दारी को चुनोती दी थी। आज तक देश महाराणा प्रताप के शौर्य की गाथा गाता है। नीरज चोपड़ा और उनका भाला
09 Aug 2021 04:06AM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है. पूरे देश में इस वक्त नीरज चोपड़ा की चर्चा हो रही है. पिछले 24 घंटों में नीरज के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में 10 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. नीरज ने ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स में भारत को अब तक का पहला मेडल दिलाया है.
09 Aug 2021 03:35AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड और टीवी जगत की दुनिया से एक दुखद खबर आई है। कई सारी बॉलीवुड फिल्मों और पॉपुलर टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है। एक्टर काफी समय से बीमार चल रहे थे। मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का निधन हो गया।
09 Aug 2021 03:09AM,by: Vikash Kumar
भारत सरकार और बीजेपी के बाद ट्विटर अब प्रमुख विपक्षी दल यानी कांग्रेस के निशाने पर आ गया है. रेप पीड़िता के माता-पिता की तस्वीर ट्वीट करने की वजह से ट्विटर की तरफ से राहुल गांधी के अकाउंट पर लगाई गई अस्थाई पाबंदी से कांग्रेस पार्टी नाराज है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खाते पर की गई इस कार्रवाई के दो दिन बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने ट्विटर की आलोचना की है और साथ ही आरोप लगाया है कि ऐसा मोदी सरकार के दबाव में किया गया है. वहीं सोमवार को कांग्रेस के युवा और छात्र संगठन ने ट्विटर के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया है.
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
दिल्ली पुलिस ने सीबीआई अधिकारी बनकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग से जुड़े पांच ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन पर दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से सीबीआई के पांच फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं।
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि लोग प्लास्टिक के राष्ट्रीय झंडे का उपयोग न करें क्योंकि इस तरह की सामग्री से बने तिरंगे का उचित निपटान सुनिश्चित करना एक व्यावहारिक समस्या है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए हमेशा इसका सम्मान होना चाहिए।
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट अब तमाम जगहों पर जरूरी हो गया है। तमाम सरकारी कामकाज के अलावा विभिन्न ऑफिसों में भी कर्मचारियों से कोरोना टीकाकरण का सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। इसको देखते हुए सरकार ने इसका प्रॉसेस अब और आसान कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के ऑफिस के टि्वटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया है कि टेक्नोलॉजी के जरिए आम लोगों की जिंदगी बन रही है आसान।
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों को फ्री LPG कनेक्शन देने की योजना उज्ज्वला को केंद्र सरकार नई पैकेजिंग के साथ उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले रीलॉन्च करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से उज्ज्वला योजना 2.0 की शुरुआत करेंगे। उज्ज्वला 2.0 के तहत लाभार्थी को गैस कनेक्शन के साथ-साथ स्टोव और पहली बार भरा हुआ सिलेंडर भी फ्री मिलेगा।
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




