बच्चों में कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच ओडिशा सरकार ने स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ताजा दिशानिर्देश ढेंकनाल और बरगढ़ जिलों में कुछ बच्चों और शिक्षकों के कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण के कुछ ही दिनों बाद आया है। ओडिशा: स्कूलों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी
09 Sep 2021 05:13AM,by: Babuaa Desk
पेन स्टूडियोज ने एक बयान जारी कर इन खबरों का खंडन किया है कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर' और 'अटैक' सिनेमाघरों से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। पेन स्टूडियोज के चेयरमैन जयंतीलाल गडा ने इन खबरों को गलत बताया और कहा कि फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर' और 'अटैक' का निर्देशन क्रमश: संजय लीला भंसाली, एसएस राजामौली और लक्ष्य राज आनंद ने किया है।
09 Sep 2021 05:13AM,by: Babuaa Desk
टोक्यो ओलिंपिक 2020 पदक विजेताओं और गोल्ड मेडलिस्ट जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को खुद अपने हाथों से डिनर तैयार किया और अपने हाथ से ही परोसा भी है। बता दें कि सीएम अमरिंदर ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वीडियो भी शेयर किया है।
09 Sep 2021 05:13AM,by: Anurag patel
बीसीसीआई ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के लिए 15 सदस्यीय टीम की ऐलान कर दिया है। बता दें कि बीसीसीआई ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को मेंटर के तौर टीम के स्टाफ में शामिल किया है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताया था।
09 Sep 2021 05:13AM,by: Anurag patel
बीजेपी ने अगले साल के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए कमर कस ली है। बीजेपी के द्वारा चुनाव प्रभारियों की घोषणा किया गया है। इस घोषणा के तहत केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान को नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोवा की जिम्मेदारी दी गई है।
09 Sep 2021 05:12AM,by: Anurag patel
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हाथियों ने बुधवार रात स्कूटी सवार परिवार की जान ले ली। हाथियों ने युवक को कुचल दिया, वहीं पत्नी और 4 साल के बेटे को फुटबॉल की तरह किक मारकर करीब 100 मीटर दूर फेंक दिया। हाथियों के हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन विभाग को भी सूचना दी गई। इसके बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। हाथियों की दहशत से ग्रामीण रात भर आग जलाकर वहीं बैठे रहे। घटना उदयपुर क्षेत्र की है।
09 Sep 2021 05:12AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





