latest

Generic placeholder image

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का चयन किया गया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में 15 मुख्य और तीन स्टैंड बाई खिलाड़ियों को चुना गया है. टीम में सबसे चौंकाने वाला नाम ऑफ स्पिनर रविंचद्रन अश्विन का है. वे चार साल बाद टी20 टीम में आए हैं. वहीं शिखर धवन, युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए जगह नहीं बना पाए हैं. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटॉर बनाया गया है. भारत ने धोनी की कप्तानी में ही पहली और इकलौती बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था. भारतीय टीम में पांच फिरकी गेंदबाज, दो विकेटकीपर, तीन पेसर और पांच बल्लेबाज हैं. वहीं तीन स्टैंड बाई खिलाड़ियों में एक बल्लेबाज और दो तेज गेंदबाज रखे गए हैं. वैसे 10 अक्टूबर तक टीमों में बदलाव किया जा सकता है.

08 Sep 2021 05:57PM,
by: Imran Khan