latest

Generic placeholder image

दुर्ग में पत्नी के साथ तीजा मनाने जा रहे पति पत्नी सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सीएसपी छावनी और टीआई पहंचे हुये है. पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है. दरअसल मृतिका अपने पति की मोटर सायकर में सवार होकर कोहका से बेमेतरा मायके जा रही थी. इस दौरान नंदनी रोड खेदामारा के पास जेत रफ्तार डम्फर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. डम्फर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, मौके पर ही पति पत्नी और बेटे की मौत हो गई. वहीं इस घटना में एक 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है,जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, तीजा मनाने जा रहे पति पत्नी सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

08 Sep 2021 01:34PM,
by: Imran Khan