तेजस्वी यादव ने केंद्र और नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "कृषि प्रधान देश में किसानों की ही बात नहीं सुनी जा रही।सरकार ज़बरदस्ती किसानों का भला करने पर उतारू है तथा अपने दुष्प्रचार तंत्र से किसानों को बदनाम कर काले क़ानूनों के फायदे गिनाना चाहती है। किसान और जवान देश की रीढ़ हैं।अन्नदाताओं के हितों से खिलवाड़ के गम्भीर दुष्परिणाम होंगे। उन्होंने आगे कहा कि "बिहार के किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहे है। NDA सरकार में MSP तो कभी मिलता ही नहीं। अब कहीं बाढ़ की समस्या है तो कहीं खाद की भारी किल्लत है। कालाबाजारी चरम पर है। डबल इंजन सरकार कुंभकर्णी नींद में है। खाद बिक्री केंद्रों के बाहर किसान दिन रात लाइन में लग खाद के लिए जगे रहते है।" बिहार : तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
07 Sep 2021 06:53AM,by: Anurag patel
अपनी आगामी फिल्म थलाइवी की रिलीज से पहले, अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। मंगलवार की सुबह उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, “महाराष्ट्र के रेस्तरां, होटल, कार्यालय, लोकल ट्रेनों में सब कुछ खुला है, लेकिन कोविड के कारण मूवी थिएटर बंद हैं, महाराष्ट्र सरकार के अनुसार कोविड केवल और केवल मूवी थिएटरों में फैलता है।” उन्होंने ताली बजाकर इमोजी के साथ अपने बयान का अंत किया।
07 Sep 2021 06:53AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शिक्षक पर्व की शुरुआत की। 7 सितंबर को शुरू यह कार्यक्रम 17 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में वर्चुअली उपस्थित होकर मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों कठिन समय में देश में शिक्षा के लिए, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अतुलनीय योगदान दिया है।
07 Sep 2021 06:53AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने जा रही हैं। वे बुधवार के चेतला के अहिंद्र मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अपना चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। TMC नेताओं ने उनका प्रचार पहले ही शुरू कर दिया है। वे भवानीपुर की दिवारों पर ‘खेला होबे’ के नारे लिख रहे हैं। भाजपा ममता के खिलाफ कोई दमदार प्रत्याशी उतार सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि BJP शुभेंदु अधिकारी को भी ममता के सामने खड़ा कर सकती है। ममता बनर्जी कल चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी
07 Sep 2021 06:52AM,by: Imran Khan
कल भूपेश कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में प्रदेश में सूखे की स्थिति और खरीफ फसलों के संभावित स्थिति की समीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने के आसार हैं। करीब 1 महीने बाद कैबिनेट की बैठक होने के कारण विभिन्न विभागों के कई प्रस्ताव मंजूरी के लिए लंबित हैं। भूपेश कैबिनेट की बैठक में कल यात्री बस किराए में 25 फ़ीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। रावण भाटा स्थित अंतर्राज्जीय बस स्टैंड की जमीन के बदले ट्रस्ट को नगर रायपुर में जमीन संबंधी प्रस्ताव भी अनुमोदन किए जाने की संभावना है।
07 Sep 2021 05:45AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





