हरियाणा के करनाल में मंगलवार को किसानों ने महापंचायत बुलाई है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों में सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद कर दी है। जिन जिलों में ये सेवाएं बंद की गई है उनमें करनाल के अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और जींद शामिल है।
07 Sep 2021 03:44AM,by: Imran Khan
मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। बता दें कि इसी किसान महापंचायत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की जाने की बात कही जा रही है। किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट करते हुए कहा कि "मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 17 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन के सभी अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी।"
07 Sep 2021 03:05AM,by: Anurag patel
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षक पर्व के पहले सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। पीएमओ द्वारा जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश (श्रवण बाधितों के लिए ऑडियो और अंतर्निहित पाठ सांकेतिक भाषा वीडियो, ज्ञान के सार्वभौमिक डिजाइन के अनुरूप), बोलने वाली किताबें (टॉकिंग बुक्स, नेत्रहीनों के लिए ऑडियो किताबें), सीबीएसईकी स्कूल गुणवत्ता आश्वासन और आकलन रूपरेखा,निपुणभारतके लिए ‘निष्ठा’ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और विद्यांजलि पोर्टल (विद्यालय के विकास के लिए शिक्षा स्वयंसेवकों/ दाताओं/ सीएसआर योगदानकर्ताओं की सुविधा के लिए) का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। आज शिक्षक पर्व के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
07 Sep 2021 03:05AM,by: Anurag patel
अफगानिस्तान के हालात पर भारत की नजर बनी हुई है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से भारत वेट एंड वॉच की स्थिति हैं। इस बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। पीएम मोदी की आवास पर हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हिस्सा लिया। बैठक को लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है।
07 Sep 2021 01:14AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








