टोक्यो ओलंपिक्स में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त करने वाली मीराबाई चानू ने बुधवार सुबह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मुलाक़ात की। उन्होंने सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते हुए कहा कि "सचिन सर के ज्ञान से भरे और प्रेरणाजनक शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे। उनसे मिलकर मैं बेहद प्रेरित हूँ।"
11 Aug 2021 10:58AM,by: Anurag patel
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा कि अगर राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म मामले में जमानत मिल जाती है तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। अदालत में उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए, पुलिस ने कहा कि कुंद्रा एक ब्रिटिश नागरिक होने के नाते बच सकता है यदि वह रिहा हो जाता है या अश्लील वीडियो अपलोड करके इसी तरह का अपराध करना जारी रख सकता है जो समाज को प्रभावित कर सकता है।
11 Aug 2021 10:33AM,by: Babuaa Desk
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भीषण भूस्खलन की खबर है, जिससे 40 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने कहा कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सहित कई वाहन इस समय मलबे में दबे हुए हैं, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है.
11 Aug 2021 10:32AM,by: Babuaa Desk
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं और लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन में सुरक्षा प्रभावों का हवाला देते हुए उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील की है.
11 Aug 2021 09:59AM,by: Vikash Kumar
पेट्रोल डीजल की महंगाई से फिलहाल देश वासियों को राहत मिल रही है. लगातार 25वें दिन तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. पेट्रोल डीजल अभी भी बिना किसी बदलाव के बिक रहा है. आखिरी बार 17 जुलाई को तेल कंपनियों ने कीमत में बदलाव किया था. लेकिन इसके बाद से अभी तक कीमतों में न तो कमी न हीं बढ़ोत्तरी की गई है. दूसरी ओर मांग में बढ़ोतरी से कच्चा तेल एक बार फिर महंगा होने लगा है.इसी सप्ताह सोमवार को यह 4 फीसदी से भी ज्यादा टूट कर तीन सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर आ गया था. लेकिन मंगलवार को कच्चा तेल डेढ़ फीसदी से भी ज्यादा चढ़ गया.
11 Aug 2021 09:59AM,by: Imran Khan
भारतीय वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने कहा है कि चीन के साथ युद्ध की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी भारत को अपनी क्षमताएं और समूची शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है. एअर चीफ मार्शल ने एक अग्रणी थिंक टैंक में यह भी कहा कि चीन ने तिब्बत क्षेत्र में अपनी अवसंरचना को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत किया है, लेकिन हवाईक्षेत्र में प्रभुत्व इस तरह के कदमों से अलग है.
11 Aug 2021 09:35AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




