latest

Generic placeholder image

राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा प्रतिदिन अपील की जा रही है कि कोरोना के तृतीय चरण को निमंत्रण न दें कोरोना से सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें लेकिन,नहीं कुछ लोगो ने इस विषय को मज़ाक बना रखा है। कई लोगों ने मास्क ठुड्डी पर लटका रखी है तो कईयों का मास्क जेब की शोभा बढ़ा रही है। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि ऑटो चालक भाईसाहब गले में मास्क लटका कर अपने ओजस्वी चेहरे का दर्शन करा रहा है। पैदल चल रहे महोदय जी ने तो हद ही कर दी ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो कोरोना तो क्या कोरोना के सात पुश्ते तक भी इनके सिर के बाल तक ना छू सकेगी। रायपुर: कोरोना के खतरे को किनारे कर, बेफिक्र घूम रहे लोग

10 Aug 2021 07:02AM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

अज़रबैजान और आर्मीनिया के बोर्डर पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की रिपोर्टें मिल रही हैं. अज़रबैजान ने आर्मीनिया पर नखचिवन के इलाके में संघर्ष विराम तोड़ने का आरोप लगाया है. अज़रबैजान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को मिडीया को बताया कि आर्मीनियाई सैनिकों ने उसकी चौकियों पर गोलीबारी की है. हालांकि आर्मीनिया की ओर से अज़रबैजान के आरोपों पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. अज़रबैजान के गृह मंत्रालय का कहना है कि नौ अगस्त की रात नखचिवन के सदारक ज़िले में आर्मीनिया के वेदी क्षेत्र की ओर से गोलीबारी की गई. अज़रबैजान का कहना है कि आर्मीनिया की ओर से की गई इस गोलीबारी में उसका कोई सैनिक हताहत नहीं हुआ है और जवाबी गोलीबारी में विरोधी पक्ष को खामोश कर दिया गया था. अज़रबैजान-आर्मीनिया सीमा पर फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन

10 Aug 2021 03:58AM,
by: Imran Khan