latest

Generic placeholder image

जलवायु परिवर्तन का संकट तेजी से बढ़ता जा रहा है। अगर अब भी नहीं संभले तो सबकुछ तबाह हो जाएगा। न जीवन बचेगा, न आजीविका और न ही प्राकृतिक आवास। यह चेतावनी पर्यावरण विशेषज्ञों ने सोमवार को पूरी दुनिया के लिए जारी की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जारी है और कोई भी सुरक्षित नहीं है। आईपीसीसी की ताजा रिपोर्ट में भारत को भी अलर्ट किया गया है। कहा गया है कि हिंद महासागर, दूसरे महासागर की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है। इसके साथ ही, वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भारत को लू और बाढ़ के खतरों का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार दो डिग्री तापमान बढ़ने पर भारत, चीन और रूस में गर्मी का प्रकोप बहुत बढ़ जाएगा।

10 Aug 2021 02:10AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

दिल्ली में टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा, ब्रॉन्ज विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, ब्रॉन्ज जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम, ब्रॉन्ज विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और सिल्वर मेडल विजेता रवि दहिया को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित सहित अन्य लोग मौजूद थे. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच ग्राहम रीड और इंडियन वुमने बॉक्सिंग टीम के हेड कोच राफेल बर्गमास्को का भी अभिनंदन किया गया.

10 Aug 2021 02:10AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा और समन्वय के लिए नया वैश्विक ढांचा बनाने पर ज़ोर दिया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे पीएम मोदी ने इसके लिए पांच सिद्धांतों का सूत्र भी दिया जो साझा समुद्री धरोहर के बेहतर इस्तेमाल, प्रबन्धन और विवाद निपटारे की व्यवस्था बनाने में सहायक होंगे. चर्चा के बाद सुरक्षा परिषद ने यूएन के सदस्य देशों से समुद्री सुरक्षा सम्बन्धी उन प्रस्ताव को लागू करने का आग्रह किया जो काफी समय से लंबित हैं. वहीं चीन के अड़ंगे के कारण निष्कर्ष दस्तावेज लाने में कुछ देरी भले ही हुई हो लेकिन भारतीय पहल पर इसका भी रास्ता निकला.

09 Aug 2021 06:33PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अमेजन और फ्लिपकार्ट की उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा प्रतिस्पर्धा कानून के कथित उल्लंघन की प्रारंभिक जांच करने को चुनौती दी गई थी।जिसमें कहा गया था कि उन्हें कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिस्पर्धा-विरोधी गतिविधियों के लिए जांच का सामना करना होगा। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि जांच को चुनौती देना, आपराधिक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने से पहले नोटिस चाहने जैसा है। इसके साथ ही पीठ ने ई-कॉमर्स कंपनियों को सीसीआई की जांच में सहयोग करने के लिए कहा।

09 Aug 2021 06:33PM,
by: Vikash Kumar