ओलंपिक खेलों के दौरान आप सबने महसूस किया होगा कि किस तरह से भावनाओं का उफ़ान ज़ोर लगाता है. खिलाड़ी अपने देश की प्रतिष्ठा के लिए हर मुक़ाबले में जी जान लगा देते हैं, और जो लोग वहां तक नहीं पहुंचते वे भी टीवी पर नज़रें जमाए होते हैं. ओलंपिक खेलों में क्रिकेट के मुक़ाबले आख़िर क्यों नहीं होते
10 Aug 2021 03:57AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार से यह जानना चाहा है कि अगर कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई तो उससे निपटने के लिए उसके पास क्या क्या तैयारी है? साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को कोविड-19 महामारी के दौरान राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को ऑक्सीजन आवंटित करने के मामले में बनाए गए राष्ट्रीय कार्य बल (टास्क फोर्स) की सिफारिशों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। अदालत ने सरकार को इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया है।
10 Aug 2021 02:43AM,by: Vikash Kumar
आईपीएल 2021 के मौजूदा सीजन के बचे मुकाबले 19 सितंबर से होने हैं. कुल 31 मैच यूएई के तीन वेन्यू दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खेले जाने हैं. 4 मई को कोरोना केस आने के बाद टी20 लीग को स्थगित कर दिया गया था. तब 60 में सिर्फ 29 मैच ही हुए थे. बीसीसीआई बचे मैच में कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है. इस कारण यूएई में होने वाले दूसरे चरण के मुकाबलों के लिए नए नियम भी बनाए गए हैं.
10 Aug 2021 02:42AM,by: Vikash Kumar
पेगासस जासूसी विवाद के बीच सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने एनएसओ समूह के साथ कोई लेन-देन नहीं किया है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उनसे सवाल किया गया था कि क्या सरकार ने एनएसओ ग्रुप टैक्नॉलोजीस के साथ कोई लेन-देन किया था। पेगासस जासूसी विवाद: संसद में सरकार का जाने जवाब
10 Aug 2021 02:42AM,by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार ने खेल पुरस्कार से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटा दिया। वहीं कर्नाटक में भी दो लोग एक जगह से राजीव गांधी का नाम हटाने के लिए अभियान चला रहे हैं। यह दोनों कर्नाटक के कोडागु जिले के रहने वाले हैं और नागरहोल में स्थित राजीव गांधी नेशनल पार्क का नाम बदलने के लिए ऑनलाइन पेटिशन साइन करा रहे हैं। इन दोनों के नाम हैं, नवीन माडप्पा और विनय कायपांडा। इन्होंने अपनी पेटिशन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, और सांसद प्रताप सिम्हा को टैग कर रखा है। इनका प्रस्ताव है कि नेशनल पार्क का नाम बदलकर फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के नाम पर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस कदम से इस जिले से ताल्लुक रखने वाले फील्ड मार्शल का सम्मान बढ़ेगा। जाने अब कहां, राजीव गांधी का नाम बदलने की उठी मांग
10 Aug 2021 02:42AM,by: Vikash Kumar
ब्रिटिश हाई कोर्ट ने सोमवार को नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने मंजूरी दे दी। यह फैसला नीरव मोदी के मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर दिया गया है। इसके साथ ही भगोड़े नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण की कोशिशों को झटका लगा है। पिछले महीने नीरव के वकील ने उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील दायर की थी। इसमें वकील ने तर्क दिया था कि अगर नीरव मोदी का भारत प्रत्यर्पण किया जाता है तो उसके मानसिक स्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। साथ ही उनमें सुसाइडल टेंडेंसी डेवलप हो सकती है। हालांकि मामले में भारत का पक्ष रख रही इंग्लैंड की क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस ने नीरव मोदी की आशंकाओं को निराधार बताते हुए जज से अपील निरस्त करने की मांग की थी।
10 Aug 2021 02:42AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



