भारत सरकार और बीजेपी के बाद ट्विटर अब प्रमुख विपक्षी दल यानी कांग्रेस के निशाने पर आ गया है. रेप पीड़िता के माता-पिता की तस्वीर ट्वीट करने की वजह से ट्विटर की तरफ से राहुल गांधी के अकाउंट पर लगाई गई अस्थाई पाबंदी से कांग्रेस पार्टी नाराज है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खाते पर की गई इस कार्रवाई के दो दिन बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने ट्विटर की आलोचना की है और साथ ही आरोप लगाया है कि ऐसा मोदी सरकार के दबाव में किया गया है. वहीं सोमवार को कांग्रेस के युवा और छात्र संगठन ने ट्विटर के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया है.
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
दिल्ली पुलिस ने सीबीआई अधिकारी बनकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग से जुड़े पांच ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन पर दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से सीबीआई के पांच फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं।
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि लोग प्लास्टिक के राष्ट्रीय झंडे का उपयोग न करें क्योंकि इस तरह की सामग्री से बने तिरंगे का उचित निपटान सुनिश्चित करना एक व्यावहारिक समस्या है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश के लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए हमेशा इसका सम्मान होना चाहिए।
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट अब तमाम जगहों पर जरूरी हो गया है। तमाम सरकारी कामकाज के अलावा विभिन्न ऑफिसों में भी कर्मचारियों से कोरोना टीकाकरण का सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। इसको देखते हुए सरकार ने इसका प्रॉसेस अब और आसान कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के ऑफिस के टि्वटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया है कि टेक्नोलॉजी के जरिए आम लोगों की जिंदगी बन रही है आसान।
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों को फ्री LPG कनेक्शन देने की योजना उज्ज्वला को केंद्र सरकार नई पैकेजिंग के साथ उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले रीलॉन्च करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से उज्ज्वला योजना 2.0 की शुरुआत करेंगे। उज्ज्वला 2.0 के तहत लाभार्थी को गैस कनेक्शन के साथ-साथ स्टोव और पहली बार भरा हुआ सिलेंडर भी फ्री मिलेगा।
08 Aug 2021 06:24PM,by: Vikash Kumar
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्लाकुट्टी ने रविवार को यहां कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट अच्छे नेता हैं और वह अपने कुछ साथियों की तरह जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे। अब्दुल्लाकुट्टी ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब कांग्रेस में सचिन पायलट का खेमा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे से नाराज चल रहा है। पिछले साल पायलट ने बगावत कर दी थी और उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मना लिया था।
08 Aug 2021 06:23PM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की कि कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबई के निवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में सफर कर सकते हैं। ठाकरे ने एक लाइव वेबकास्ट में कहा कि जिन लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक के बाद 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है वे रेलवे पास के लिए विशेष रूप से बनाए गए ऐप पर आवेदन कर सकते हैं और वे इसे अपने संबंधित स्थानीय वार्ड कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं।
08 Aug 2021 06:23PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


