latest

Generic placeholder image

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा मोदी कैबिनेट को आज शाम 6 बजे चाय पर बुलाया गया है| मोदी मंत्री मंडल के फेर बदल के बाद और मंत्री मंडल के विस्तार के ठीक एक महीने बाद पहली बार राष्ट्रपति भवन में आज सरकार बनने के दो साल बाद मंडल का विस्तार होगा|राष्ट्रपति द्वारा आयोजित पार्टी में मोदी कैबिनेट के नए मंत्री भी होंगे शामिल|उनके मंत्रिमंडल के सभी साथी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। संसद के मानसून सत्र में हो रहे लगातार हंगामे के बीच ये ‘टी पार्टी’ पर होने वाली मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी कैबिनेट को बुलाया चाय पर

07 Aug 2021 08:56AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

पोर्नोग्राफी केस में जेल में बंद राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पोर्न फिल्म केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और रेयान थोर्प की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें मजिस्ट्रेट अदालत के रिमांड आदेश को चुनौती दी गई थी और तत्काल रिहाई की मांग की गई थी। दरअसल, हाकोर्ट ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिए इसके प्रदर्शन के मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाले कारोबारी राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्प याचिकाओं पर बीते सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी और कहा था कि इस पर बाद में फैसला सुनाया जाएगा।

07 Aug 2021 07:35AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image


रानी रामपाल कप्तान,वंदना कटारिया, नवनीत कौर, सुनीता लकारा, दीपग्रेस एक्का, तेजस्वनी राजशेखर, लारेमसाईजी, मोनिका मलिक,रीना खोखर, रजनी इतमपरु,गुरजीत कौर, नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, नेहा गोयल, सुशीला चानू, निशा वारसी, उदित इहाँन,सलीमा टेटे, शर्मिला देवी निक्की प्रधान और अंत मे सबसे बड़ा नाम सविता पुनिया(गोलकीपर) ये नाम उन बेटियो के है  जिनसे मिलकर भारतीय महिला हॉकी टीम बनी है  ये वही टीम है जिनके पूर्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के जीत पर देश ने जश्न मनाया था और पदक की उम्मीद टूटने पर आँसू भी बहाया। जीत हार भी सुख दुख के समान एक सिक्के के दो पहलू ही है।  कभी इधर तो कभी उधर।
हॉकी , में हम भले ही हारे या जीते लेकिन इसके राष्ट्रीय खेल होने पर शक सुबह हो सकता है पर इंकार नही है क्योंकि जब से देश ने खेल को अंतरास्ट्रीय स्तर पर जाना है तब से दिल धड़कता है हॉकी  के नाम पर। हमारे पास ओलंपिक  के सभी प्रकार के स्वर्ण,रजत,कांस्य पदक है।1932 से  जब हम स्वर्णपदक जीतने  की आदत डाल रहे थे तब क्रिकेट में हम हार की बुनियाद  पर टिके थे। हम चट औऱ घांस के  बादशाह  थे,प्राकृतिकता हमे सुहाती थी लेकिन जब एस्ट्रोटर्फ आया हॉकी में पावर गेम आया तो हमे क्या हॉकी का सबसे मजबूत पड़ोसी देश भी कदमताल में पिछड़े,। खेल में राजनीति घुसी तो सत्यानाश स्वाभाविक था।हम हॉकी में पिछड़े क्रिकेट में आगे बढ़े।निरंतर हार खीज़ के साथ साथ निराशा भी हाथ आती है। स्वाभाविक रूप से चढ़ते सूरज को सलाम करने वालो की बहुतायत में कुछ खोते तो है लेकिन रानी रामपाल की टीम के सभी खिलाड़ी ये तय करते है कि हमे कुछ भूलना नही है। इस टीम ने ये दिखाया कि वे धारणा तोड़ने में विश्वास रखती है। जीत  को तलाशती है।
एक समय जब पुरुष टीम को ओलम्पिक प्रवेश के लिए लाले पड़ते थे तब महिलाओ के बड़े खेलो के लिए  सोंच ही नही थी। हम चक दे इंडिया में विश्व विजेता बनने की नाटकीयता देखते थे। इस बार रानी रामपाल की टीम ने क्वार्टर फाइनल में ही फाइनल खेल लिया था। हमे हमारे शानदार खेल का सर्टिफिकेट मिल गया था।। सेमीफाइनल हमारे लिए पदक का द्वार था उस पार नही जा सके लरकीं देश की बेटियो ने जो जज्बा दिखाया,ललक दिखाई,अपने को झोकने का इरादा दिखाया,पिछड़ने के बाद भी जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया  उस भावना की जितनी भी तारीफ की जाए,जितनी देर तालियां बजायी जाए,जिनते अश्रु आंखों से बहाये कम होगा। 
 रानी रामपाल, सख्त मिजाज़ की कप्तान है उन्होंने कदम दर कदम आगे बढ़ने का इरादा किया और देश को विश्व की सर्वोच्च चार टीमो में ला कर खड़ा कर दिया। गोलकीपर  सविता पुनिया ने प्रतिद्वंद्वियों के दांत खट्टे कर दिए। नवजोत, वंदना,नवनीत, सुशीला चानू,सलीमा ने हमे जीत की इबादत सिखाया । टीम ने बताया कि वे हक़दार है उस जश्न की जो एक पदक मिलने पर होता है।
देश आप सभी को दिल से शुभकामनाएं  देता है,आपको बधाई देता है कि आप लोगो ने न केवल देश का बल्कि हर घर की बेटियो का सम्मान बढ़ाया है,। 140 करोड़ लोगों के 280 करोड़ हाथ आपके लिए ताली बजाती है(देर तक)  आप लोगो के प्रदर्शन से अभिभूत होती है। आपके लिए पलक पावड़े बिछाती है।
जब देश ने कदम रखे तो गर्व से कहियेगा हम सेमीफाइनलिस्ट रहे है।किसी से कम नहीं। मैडल न जीतना एक  अवसर की चूक है लेकिन अरबो दिल जीतना मायने रखता है।
मेरे तरफ से आप सब को ढेर सारी शुभकामनाएं। खूब जश्न मनाना, आगे आसमाँ ओर भी है। शाबाश बेटियों!

07 Aug 2021 07:01AM,
by: Babuaa Desk