भारतीय पहलवान दीपक पुनिया के कोच मोराड गेड्रोव को ओलंपिक से बाहर दिया गया है। उन पर आरोप है कि कांस्य पदक मुकाबले में दीपक की हार के बाद उन्होंने रेफरी के रूम में जाकर मैच में निर्णय देने वाले रेफरी पर हमला किया था। 86 किलो भार वर्ग के इस मुकाबले में दीपक पुनिया को नाजेम मायलेस ने शिकस्त दी थी। दोनों पहलवानों के बीच यह कांस्य पदक के लिए मुकाबला हुआ था।
07 Aug 2021 04:59AM,by: Vikash Kumar
टीम ने भले ही गजब प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया हो, लेकिन टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार के साथ हुए जातिगत भेदभाव का मामला सामने आया है. इसको लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया, जिस पर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी. कई लोगों ने उन पर निशाना भी साधा. स्वरा भास्कर ने ओलंपिक कमेटी को लिखे एक लेटर को री-ट्वीट किया.
07 Aug 2021 04:59AM,by: Vikash Kumar
राज्य के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अगस्त को मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के लाभार्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।
लाभार्थियों को 7 अगस्त को निर्धारित उचित मूल्य की दुकानों पर मुफ्त राशन दिया जाएगा और लाभार्थी प्रधानमंत्री की बात भी सुन सकेंगे।
07 Aug 2021 04:56AM, by: Babuaa Desk
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले दो दिनों से चर्चा में हैं. और, इनके लगातार चर्चा में बने रहने की वजह उनके ट्विटर अकाउंट से जुड़ी है. ट्विटर ने धोनी के अकाउंट से कुछ समय के लिए उस ब्लू टिक को हटा लिया था, जो उनकी प्रमाणिकता के पैमाने को पुख्ता करता है. ट्विटर ने धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का फैसला क्यों किया ये फिलहाल साफ नहीं है. लेकिन कुछ घंटे के बाद फिर से धोनी के ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस आ गया. मगर अभी भी धोनी के ट्विटर से ब्लू टिक हटाए जाने की बात चर्चा का विषय बनी हुई है.
07 Aug 2021 04:29AM,by: Vikash Kumar
पंजाब के डेरा बाबा नानक में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित मेतला पोस्ट के पास गुरुवार की रात एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। ड्रोन जीरो लाइन पर उड़ता रहा। वहीं सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जैसे ही ड्रोन को देखा तो ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी। लगभग छह-सात सेकेंड तक भारतीय सीमा पर घूमने के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। सूचना मिलते ही बीएसएफ के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
07 Aug 2021 03:01AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




