जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्ष बलों ने जिले के थानामंडी वन क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बलों के आतंकवादियों तक पहुंचने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
06 Aug 2021 03:50PM,by: Vikash Kumar
सांसद आजम खां को जौहर विश्वविद्यालय का गेट बनाकर अतिक्रमण करने का जुर्माना और उसे तोड़ने का खर्च भी देना होगा। आजम को एक करोड़ 63 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना और क्षतिपूर्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार रुपये 14 अगस्त तक जमा करना है। रामपुर एसडीएम कोर्ट की तरफ से जारी नोटिस आजम के घर पर चिपका दी गई है। 19 अगस्त तक राशि जमा करके जवाब देने का समय दिया गया है।
06 Aug 2021 03:50PM,by: Vikash Kumar
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का पहला गाना आज यानी 6 अगस्त को रिलीज किया गया है। इसमें अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी है। गाने में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका में हैं जबकि वाणी उनकी पत्नी का किरदार कर रही हैं। इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता और हुमा कुरैशी अहम भूमिका में हैं। गाने को गुरनजर और असीस कौर ने गाया है।
06 Aug 2021 03:50PM,by: Vikash Kumar
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। धोनी सोशल मीडिया में काफी कम सक्रिय रहते हैं। ट्विटर पर भी वो बहुत कम एक्टिव हैं। उन्होंने 8 जनवरी 2021 को आखिरी ट्वीट किया था। माना जा रहा है कि धोनी के ट्विटर पर कम सक्रिय होने की वजह से उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाया गया है। महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा
06 Aug 2021 03:36PM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस ने 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' का नाम 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' किये जाने के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महान हॉकी खिलाड़ी के नाम का उपयोग अपने राजनीतिक उद्देश्य के लिए करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम एवं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का नाम भी बदला जाना चाहिए।
06 Aug 2021 03:36PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




