कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदले माहौल में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल अपने लिए बड़ा मौका देख रही है. किसानों को साधने के लिए पार्टी ने ऐलान किया है कि दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे पश्चिमी यूपी के किसानों से चर्चा कर घोषणापत्र तैयार करेगी
06 Aug 2021 02:22AM,by: Vikash Kumar
पाकिस्तान में स्थित एक मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद भारत के विरोध के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिये हैं। गुरुवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना की निंदा की और मंदिर को फिर से बनवाने का भरोसा दिया। इतना ही नहीं पाकिस्तानी पीएम ने यह भी कहा है कि इस हमले में शामिल बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। पाकिस्तानी पीएम ने एक ट्वीट कर अपनी बात रखी है। इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि 'भुंग स्थित गणेश मंदिर में हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पहले ही पंजाब के आईजी को कहा है कि इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और अगर पुलिस ने किसी भी तरह की लापरवाही की है तो उनपर भी एक्शन लिया जाए। सरकार इस मंदिर को दोबारा बनवाएगी।'
05 Aug 2021 06:40PM,by: Vikash Kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नालंदा, गया, जहानाबाद और पटना जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. हवाई सर्वेक्षण कर लौटने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है. अलर्ट रहने की आवश्यकता है. गंगा का जलस्तर अगर और बढ़ा तो परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि जल निकासी का कोई विकल्प नहीं बचेगा.
05 Aug 2021 06:40PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिस तरह से कोरोनाकाल के शुरुआती दिनों से प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एकमात्र लक्ष्य कोरोना के उपचार के नाम पर नियमों को ताक में रखकर सरकारी अस्पतालों में दवाईयां व कोविड उपचार के लिए सामग्री खरीदना रहा है। जिसे लेकर हम सड़क से लेकर सदन तक अपनी बातें कहते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो यह स्पष्ट होने लगा है कि जिस तरह से जशपुर के सरकारी अस्पताल में करीब 12 करोड़ रुपए के चिकित्सा सामग्री घोटाले का मामला सामने आया है। इससे पूरे प्रदेश में यही बात जन चर्चा में है कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आयी है, तब से वह भ्रष्टाचार को शिष्टाचार का स्वरूप देकर केवल कमीशनखोरी में व्यस्त है और छत्तीसगढ़ से कमीशन का यह पैसा कहां जा रहा है यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जशपुर में घोटाला सामने आया है उस तरह के घोटाले प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में लगातार हो रहे है। नियम विरूध्द चिकित्सा सामग्री के खरीदी बिक्री के लिए एक गिरोह काम कर रहा है जिसे स्वास्थ्य मंत्रालय का पूरा समर्थन है। भंडार क्रय नियम का पालन नहीं हो रहा है, सामग्री आपूर्ति के लिए नियम विरूध्द फैसले लिए जा रहे है इसकी विधिवत सूचना भी नहीं दी जा रही है।
05 Aug 2021 04:01PM,by: Vikash Kumar
शिक्षक संवर्ग 14580 सीधी भर्ती के चयनीत अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल नियुक्ति आदेश के लिए वित्त विभाग की अनुमति मिलने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। जारी निर्देश में चयनित अभ्यर्थियों को व्यक्तिवार नियुक्ति आदेश जारी करने का आदेश दिया गया है।
05 Aug 2021 04:01PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




