latest

Generic placeholder image

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'हम सबके नेता, बस्तर टाईगर शहीद महेंद्र कर्मा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। वे न केवल सिर्फ राजनेता थे बल्कि संवेदनशील, जागरूक और बेहद भावुक इंसान भी थे। वे आदिवासियों के हक की हर लड़ाई में बस्तर टाईगर के रूप में दमदारी से खड़े रहे।' उन्होंने आगे कहा कि 'उनके जैसा निःस्वार्थ व्यक्ति और पारदर्शी मित्र मुझे मिला यह मेरा सौभाग्य था। स्वर्गीय कर्मा ने जीवन के अंतिम क्षण तक आदिवासियों के लिए संघर्ष किया तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां संभाली और प्रदेश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया।'

05 Aug 2021 12:36PM,
by: Anurag patel