latest

Generic placeholder image

पाकिस्तान में एक बार फिर से मंदिर को निशाना बनाया गया। ताजा मामला पंजाब प्रांत के भोंग शरीफ गांव का है। जहां सिद्धिविनायक मंदिर के अंदर बुधवार शाम जमकर तोड़-फोड़ की गई और जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। बच्चे, बूढ़ें और जवान कोई हाथों में पत्थर उठाए तो कोई लकड़ी का डंडा जिसको जो हाथ लग रहा है उसको लेकर मंदिर के ऊपर अपनी भड़ास निकालता नजर आ रहा है। मंदिर में तोड़ फोड़ के दौरान नारा ए तकबीर और अल्लाह हू अकबर जैसे नारे भी लगाए जा रहे थे। सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर के अंदर दाखिल होते और मंदिर को नुकसान पहुंचाने के साथ ही मूर्तियों को अपना निशाना बनाते हैं। हालात इतने बेकाबू थे कि पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही और आखिरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स को बुलाना पड़ा।

05 Aug 2021 01:30PM,
by: Vikash Kumar