टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि "हार-जीत जीवन का हिस्सा है। टोक्यो ओलंपिक में हमारी पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।
03 Aug 2021 05:23AM,by: Anurag patel
भारत और चीन के मिलिट्री कमांडर्स के बीच हुई 12वें दौर की मीटिंग के 48 घंटे बाद दोनों देशों ने एक साझा बयान जारी करते हुए एलएसी पर शांति बहाल करने के लिए तैयार हो गए. बयान में कहा गया कि दोनों देशों की सेनाओं ने बाकी बचे विवादित इलाके पर डिसइंगेजमेंट को लेकर गहन आदान-प्रदान किया.
03 Aug 2021 03:39AM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र के 11 जिलों में कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ऐसे में राज्य सरकार ने ‘ब्रेक द चेन’ मुहिम के तहत लेवल-3 की पाबंदियां जारी रखने का फैसला लिया है. नया आदेश कल से लागू किया जाएगा. जिन जिलों में पाबंदियां लागू रहेगी उनमें कोल्हापुर, सांगली, सातारा, पुणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, अहमदनगर, बीड, रायगढ़ और पालघर शामिल हैं. इनमें से सिंधुदुर्ग,सातारा और अहमदनगर जिले में पॉजिटिविटी के दर में रोजाना बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जबकि मुंबई, मुंबई सबअर्बन और ठाणे डिस्ट्रिक्ट में पाबंदियों के संबंध में फैसले स्थानीय प्रशासन को लेने के अधिकार दिए गए हैं.
03 Aug 2021 03:39AM,by: Vikash Kumar
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि राजनीति से संन्यास का फैसला उन्होंने नहीं बदला है, लेकिन सांसद के पद पर बने रहेंगे। बाबुल सुप्रियो ने शनिवार शाम को फेसबुक पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि वह राजनीति से संन्यास ले रहे हैं और सांसद पद से भी त्याग पत्र दे देंगे। उन्होंने अगले दिन यह भी कहा था कि इस्तीफा देने के लिए उन्होंने लोकसभा स्पीकर से वक्त मांगा है। जेपी नड्डा से मिलने के बाद बाबुल सुप्रियो ने बदला फैसला
03 Aug 2021 03:38AM,by: Vikash Kumar
जम्मू में रेलवे स्टेशन के पास सेना की वर्दी में दो संदिग्ध देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया है। दोनों संदिग्ध मंगल मार्केट में भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए हैं और पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जबकि शहर में हाल ही में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला हुआ था और इसके बाद से सैन्य ठिकानों के आसपास कई ड्रोन देखे गए हैं।
03 Aug 2021 03:38AM,by: Vikash Kumar
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 41 साल बाद ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. टोक्यो ओलिंपिक 2020 में अपने शानदार खेल से 49 साल बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम को इस अहम मुकाबले में विश्व चैंपियन बेल्जियम ने 5-2 से शिकस्त दे दी. इसके साथ ही बेल्जियम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई, जबकि भारतीय टीम का ओलिंपिक गोल्ड का इंतजार एक और ओलिंपिक के लिए बढ़ गया. बेल्जियम की जीत के हीरो स्टार ड्रैग फ्लिकर एलेक्जेंडर हैंड्रिक्स रहे, जिन्होंने गोल की हैट्रिक लगाई और करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया. हालांकि, भारत का सफर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि उसके पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका रहेगा.
03 Aug 2021 03:32AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




