latest

Generic placeholder image

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 16 अगस्त से 15 सितंबर तक कंपार्टमेंटल परीक्षा लेने की अधिसूचना जारी की है। बता दें कि 12वीं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। सीबीएसई ने कहा है कि कंपार्टमेंटल श्रेणी में रखे गए छात्रों के साथ-साथ जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, वे भी लिखित परीक्षा में बैठ सकते हैं। सीबीएसई ने अधिसूचना में कहा है कि कंपार्टमेंटल परीक्षा 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। अपने परिणाम से असंतुष्ट छात्र भी परीक्षा में बैठ सकते हैं। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का पहले जारी किया गया परिणाम रद्द कर दिया जायेगा और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही अंतिम माना जायेगा।

02 Aug 2021 06:59PM,
by: Vikash Kumar