प्रदेशवासियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। बिजली नियामक आयोग बिल की दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया। नई टैरिफ दरो में नियामक आयोग ने बिजली दरों में औसत 37 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। लगभग 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं नया टैरिफ दर 1 अगस्त से लागू किया गया है। बिजली वितरण कंपनी के प्रस्ताव पर जुलाई महीने में नियामक आयोग ने जनसुनवाई की। नियामक आयोग ने बिजली की दरों में की बढ़ोतरी, जारी की नई टैरिफ
02 Aug 2021 12:37PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग में अब आईएएस सोनमणि बोरा सेवा देंगे। उन्हें भारत सरकार में कार्यभार ग्रहण करने के लिए राज्य सरकार ने रिलीव कर दिया गया है। सचिव संसदीय कार्य की जिम्मेदारी अविनाश चंपावत को दिया गया हैे। सेंट्रल डेपुटेशन के लिए रिलीव हुए सोनमणि बोरा
02 Aug 2021 12:27PM,by: Anurag patel
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार व बिहार कैडर के 1983 बैच के आईएएस अमरजीत सिन्हा ने त्यागपत्र दे दिया. अपने त्यागपत्र को लेकर ना तो उन्होंने कोई आधिकारिक बयान दिया है और ना ही कोई कारण स्पष्ट बताया है. अमरजीत सिन्हा प्रधानमंत्री कार्यालय के दूसरे बड़े अधिकारी हैं, जिन्होंने साल 2021 में त्यागपत्र दिया है. इससे पहले मार्च महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव पीके सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
02 Aug 2021 11:59AM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं। सीमा पर अलर्ट सुरक्षाबलों के चलते घुसपैठ में नाकाम होने के बाद अब पाकिस्तान ने पिछले कुछ महीनों से ड्रोन गतिविधियां बढ़ा दी हैं। जम्मू के सांबा में चार संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। देर रात ये ड्रोन सांबा के बारी ब्राह्मणा इलाके में आर्मी कैंप के पास चार जगहों पर दिखाई दिए हैं। इसकी पुष्टि सांबा एसएसपी राजेश शर्मा ने की है। आपको बता दें कि सांबा में रविवार को दूसरी बार ड्रोन देखे गए हैं। जम्मू-कश्मीर : लगातार दूसरे दिन आर्मी कैंप के पास दिखा "ड्रोन"
02 Aug 2021 11:45AM,by: Vikash Kumar
भारत में COVID-19 संक्रमण में वृद्धि देखी जा रही है जैसे ही अगस्त की शुरुआत में तीसरी लहर शुरू होती है, ब्लूमबर्ग ने हैदराबाद और कानपुर में IIT में मथुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में शोधकर्ताओं का हवाला देते हुए बताया। शोधकर्ताओं ने कहा कि अक्टूबर में सबसे अच्छी स्थिति में एक लाख से कम दैनिक संक्रमण या सबसे खराब स्थिति में लगभग 1,50,000 के साथ लहर चरम पर हो सकती है।
02 Aug 2021 11:44AM, by: Babuaa Desk
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने संसद में केंद्र सरकार द्वारा तेजी से बिल पास कराए जाने को लेकर निशाना साधा है. व्यंग्यात्मक अंदाज में डेरेक ओ’ब्रायन ने पूछा कि क्या ‘सरकार पापड़ी चाट’ बना रही है. टीएमसी के राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार पर संसद की पवित्रता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. ट्वीटर पर डेरेक ने ट्वीट पोस्ट कर लिखा, “पहले 10 दिनों में मोदी और शाह की जोड़ी ने तेजी दिखाते हुए 12 बिल पास कराए हैं, जिसका औसत 7 मिनट प्रति बिल बैठता है.” उन्होंने लिखा, “विधेयक पास करा रहे हैं या पापड़ी चाट बना रहे हैं.”
02 Aug 2021 11:03AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



