तोक्यो ओलंपिक में इजरायल को गोल्ड मेडल मिला और लोगों को याद आ गए अनु मलिक। वजह भी काफी इंट्रेस्टिंग है। दरअसल जिमनास्ट अर्टम दोल्गोप्याट को दूसरा गोल्ड मेडल मिलने के बाद इजरायल का राष्ट्रगान "हातिकवाह" बजाया गया। इसकी धुन सुनकर भारत के लोगों को 'दिलजले' फिल्म का गाना 'मेरा मुल्क मेरा देश' याद आ गया। अनु मलिक इस गाने के कम्पोजर हैं और अब उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
02 Aug 2021 11:00AM,by: Vikash Kumar
COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए, दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने कर्फ्यू को 9 अगस्त तक बढ़ा दिया।
जिला प्रशासन ने सिनेमा हॉल, कैसीनो, क्रूज, स्पा, सभागार और साप्ताहिक बाजारों सहित कई प्रतिष्ठानों / सुविधाओं के कामकाज पर रोक लगा दी है। गोवा: दक्षिण गोवा में बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू
02 Aug 2021 10:52AM, by: Babuaa Desk
असम और मिजोरम के बीच तनाव कम करने की एक और पहल हुई है। असम पुलिस ने मिजोरम के राज्यसभा सांसद के वनलालवेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने का फैसला किया है। आपको बता दें कि सांसद पर दोनों राज्यों के बीच 26 जुलाई को हुई हिंसक झड़प में संलिप्तता के आरोप लगे थे। इस घटना में असम पुलिस के छह जवानों की जान चली गई थी।
02 Aug 2021 10:47AM,by: Vikash Kumar
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने अपने अध्ययन में दावा किया है कि कोरोना की वैक्सीन 'कोवाक्सिन' डेल्टा प्लस वेरिएंट के खिलाफ भी अधिक प्रभावी है। भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के सहयोग से विकसित किया गया है।
02 Aug 2021 10:46AM,by: Vikash Kumar
आज से प्रदेश में विद्युत का नया दर लागू हो जाएगा। छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की औसत दरों में 6 प्रतिशत की वृद्धि की है। पिछले साल विद्युत दर 5. 93 प्रति यूनिट थी लेकिन वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आयोग ने औसत विद्युत प्रदाय दर 6. 41/- निर्धारित की है। ये पिछले साल की तुलना में 48 पैसे प्रति यूनिट अधिक है। छत्तीसगढ़ : आज से बिजली की नई दरें लागू
02 Aug 2021 10:41AM,by: Anurag patel
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज चेन्नई जा रहे हैं. वह तमिलनाडु की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. कोविंद आज तमिलनाडु विधानसभा के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के चित्र का अनावरण करेंगे. 6 अगस्त तक की अपनी तमिलनाडु यात्रा के दौरान राष्ट्रपति 4 अगस्त को वेलिंग्टन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भी जाएंगे और 77वें स्टाफ कोर्स के छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगे.
02 Aug 2021 10:30AM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून यानी आईटी एक्ट की धारा 66A को गैर-संवैधानिक घोषित किए जाने के बावजूद इसके तहत मुकदमे दर्ज किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही, इस पर रोक लगाने के लिए राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और सभी उच्च न्यायालयों को नोटिस जारी किया है।
02 Aug 2021 10:30AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




