रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'हमारे वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती पर उन्हेें सादर नमन। वे अनेक वर्षों तक केंद्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते रहे, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।' उन्होंने आगे कहा है कि 'झीरम घाटी नक्सली हमले में हमने पं. विद्याचरण शुक्ल जी सहित कई प्रमुख नेताओं को खोया है। उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।'
02 Aug 2021 09:59AM,by: Anurag patel
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के गिरफ्तारी के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान जारी करते हुए पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खासतौर पर कहा है कि 'आपसे निवेदन करती हूं कि मेरे परिवार और मेरे प्राइवेसी के हक का सम्मान करें। हमें मीडिया ट्रायल की जरूरत नहीं है। कानून को अपना काम करने दें। सत्यमेव जयते।
02 Aug 2021 09:32AM,by: Anurag patel
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस को निर्देश दिया है कि 26 जुलाई को मिजोरम के साथ सीमा संघर्ष के बाद राज्यसभा सांसद के वनलालवेना के खिलाफ “सद्भावना के संकेत” के रूप में प्राथमिकी वापस ले ली जाए, जिसमें छह पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।
हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले को आगे बढ़ाया जाएगा।
02 Aug 2021 08:22AM, by: Babuaa Desk
भारत और बांग्लादेश के बीच कल यानी 1 अगस्त 2021 से हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे मार्ग के माध्यम से मालगाड़ियों का नियमित संचालन शुरू हो गया है. यह कल 4: 30 बजे बांग्लादेश के लिए जीरो पॉइंट को पार कर गया.यह रेल लिंक क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करेगा और क्षेत्रीय व्यापार के विकास में भी मदद करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने 17 दिसंबर, 2020 को इस रेल मार्ग का उद्घाटन किया था.
02 Aug 2021 08:21AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







